फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Beaten by the principal to pay the fee of 500

फीस में 500 का नोट देने पर प्रिंसिपल ने पीटा

Fri, 11 Nov 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 11 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
फीस में 500 रुपये का पुराना नोट थमाते ही प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्रा को जोरदार चांटा जड़ दिया। तल्ख शब्दों में कहा कि पांच सौ का यह नोट बंद हो गया है। छात्रा ने कहा कि उसे जानकारी नहीं है तो यह सुनते ही और भड़क उठी।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि प्रिंसिपल ने पीटते हुए जमीन पर गिरा दिया। लात घूसों से जमकर पीटा। छात्र छात्राओं सहित शिक्षकों ने किसी तरह उसे बचाया। घर लौटी छात्रा की हालत देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। उसे लेकर थाने पहुंचे और प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


गांव खेड़िया गुरुदेव निवासी छात्रा नीरज बसईं गांव स्थित शांति निकेतन स्कूल में बारहवीं कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि गुरुवार को स्कूल गई तो वहां प्रिंसिपल ने फीस मांगी। फ ीस जमा करने के लिए उसने पांच सौ का नोट प्रिंसिपल के हाथ में दिया। यह नोट देखते ही प्रिंसिपल ने तत्काल एक चांटा मारते हुए बोली यह नोट बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पांच सौ का नोट बंद होने की जानकारी पर अनभिज्ञता जताई तो प्रिंसिपल ने जमीन पर गिराकर पीटा। इससे उसके सिर पर चोट आई है। पिटाई में उसके नाक की लोंग भी टूट गई। कोतवाल वीपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।


 छात्रा गैरहाजिर चल रही थी जिस पर नाम कट गया था। कहा गया था अभिभावक को लेकर आए। इसी पर कहासुनी हुई। बाद में परिवार वालों को लेकर स्कूल आई और अभद्रता की। नाम कट गया था तो फीस का सवाल ही नहीं उठता। पांच सौ के नोट पर पिटाई की बात झूठी है।  
- रामजी लाल प्रिंसिपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed