फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Beaten and injured for dowry

Aligarh: पति की मौत के बाद देवर से कराई शादी, मांग रहा दहेज, महिला को पीट-पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Jan 2026 06:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 06:13 PM IST
सार

देवर के साथ महिला की शादी हुई। अब देवर दहेज मांग रहा है। आरोप है कि दहेज को लेकर उसने महिला को पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Beaten and injured for dowry
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति की मौत के बाद तीन बच्चों के पालन-पोषण की बात कहते हुए ससुराल वालों ने देवर से शादी करा दी। अब वही देवर दहेज के लिए पत्नी को पीट-पीटकर प्रताड़ित कर रहा है। पिटाई से घायल महिला ने देवर सहित ससुराल वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


थाना बरला के गांव खरूपुरा निवासी सत्यपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बेटी रचना की शादी पीपल नगला निवासी अमित के साथ की थी। बेटी के दो पुत्र व एक पुत्री है। अमित की मौत के बाद ससुराल वालों की सहमति से करीब नौ माह पहले देवर पंकज के साथ बेटी का विवाह कर दिया। अब वह दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन


पति पंकज, ससुर गोपी, सास दुशाला देवी, चचिया ससुर तारा, देवर नीरज , संदीप और कौशल निवासी बिर्रा, थाना सासनी ने मिलकर 31 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे बेटी रचना को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। इससे बेटी के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। 3 जनवरी को खबर पाकर वह पहुंचे। वहां से घायल बेटी को थाने ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed