{"_id":"577fffe54f1c1b6e697fd334","slug":"beat-in-the-killing-of-the-young-man-s-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव कलींजरी में परिवारीजनों ने जमीन के विवाद को लेकर एक युवक को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली के गांव कलीजरी निवासी नौरंगीलाल का बेटा शिवकुमार (45 वर्ष) गांव में ही विद्यालय चलाते हैं जिसके वह प्रधानाचार्य हैं।
नौरंगीलाल का कहना है कि गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे उनके परिवार के ही त्रिलोकी पुत्र गंगासहाय, केशवदेव उर्फ श्यामू पुत्र त्रिलोकी, संजय कुमार पुत्र कुंवरजीलाल, विनय उर्फ पप्पू व पुष्पेंद्र उर्फ छोटे पुत्रगण गोधनलाल हाथों में लाठी डंडा व सरिया से लेस होकर उनके घर आये। घर आने के बाद गोधनलाल ने कहा कि देखते क्या हो इन्हें जान से मार दो। आरोप है कि इन लोगों ने उनके पुत्र शिवकुमार व भागीरथ के साथ लाठी डंडा व सरिया से बुरी तरह मारपीट की।
जब वह बचाने आये तो उनके साथ भी मारपीट की। अन्य लोगों ने उन्हें मौके पर आकर बचाया। इस घटना में शिवकुमार व भागीरथ गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
यहां से शिवकुमार को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज कर दिया। परिजनों का कहना है कि मेडिकल में आईसीयू खाली न होने व ईद की छुट्टी होने के कारण वह प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज कराने लगे, यहां से उसे दिल्ली रेफ र कर दिया।
दिल्ली लेकर जाते समय रास्ते में शिवकुमार की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। वहीं, भगीरथ का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल राजवीर सिंह का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।