फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Barchi Bahadur bridge closed for five days

Aligarh News: बरछी बहादुर का पुल पांच दिन तक रहेगा बंद, रेलवे ने शुरू किया काम

Tue, 10 Jan 2023 11:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 11:47 PM IST
सार

बरछी बहादुर स्थित रेलवे के पैदल पुल को अगले पांच दिनों तक पुल आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। सांसद सतीश गौतम के प्रस्ताव पर रेलवे इस पैदल पुल पर मरम्मत कार्य करा रहा है।

विज्ञापन
Barchi Bahadur bridge closed for five days
बरछी बहादुर पुल बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप बरछी बहादुर स्थित रेलवे के पैदल पुल की ओर जा रहे हैं और आपको शहर के दूसरे छोर पर जाना है तो इधर न जाएं। सांसद सतीश गौतम के प्रस्ताव पर रेलवे इस पैदल पुल पर मरम्मत कार्य करा रहा है। अगले पांच दिनों तक पुल आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। इससे पैदल जाने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। 

विज्ञापन


शहर के लोगों को जोड़ता है पुल
दीवानी, कचहरी, तस्वीर महल, रेलवे स्टेशन आदि की ओर से शहर के दूसरे छोर तक जाने वाले लोग इस पैदल पुल का प्रयोग करते हैं। रोजाना ही यहां से पैदल राहगीरों का आवागमन बना रहता था।  सुबह से लेकर  शाम तक शहर का सबसे व्यस्ततम रहने वाला यह एक मात्र पैदल पुल है। पुल लंबे समय से जर्जर हालत में जा पहुंचा था। सांसद सतीश गौतम के संज्ञान में आया तो उन्होंने रेलवे अफसरों को पत्र भेजकर पुल की मरम्मत कराने को कहा था। इस पर रेलवे अफसरों ने मंगलवार से इसकी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। 
विज्ञापन


हालांकि मौसम ठंडा होने की वजह से मरम्मत का काम कुछ धीमी गति से शुरू हुआ। अधिकांश लोगों को पुल की मरम्मत होने की जानकारी नहीं थी। अफसरों ने पुल पर दोनों ओर अवरोधक लगाकर आवागमन को बंद कर दिया। ऐसे में पैदल जाने वाले लोगों को आवागमन में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के अनुसार पुल पर मरम्मत का काम अगले पांच दिन तक चलेगा। इस दौरान पैदल पुल पूरी तरह से बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed