फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Barahseni college society election

चंद्रशेखर सराफ ने कायम रखी धाक

Thu, 26 Dec 2019 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Barahseni  college society election
बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के चुनाव में विजेता पदाधिकारी रहे अध्यक्ष चन्द्रशेखर सर्राफ व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
श्री वार्ष्णेय कॉलेज की प्रबंध समिति बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के चुनाव में चंद्रशेखर सराफ ने जीतकर अपनी धाक कायम रखी है। शेखर सराफ ग्रुप से कुल पांच पदाधिकारी और अजय नंदन ग्रुप से दो पदाधिकारियों ने चुनाव में जीत दर्ज की है। प्रधान पद पर चंद्रशेखर सराफ ने 174 वोटों से जीत दर्ज की है। जबकि सेक्रेटरी पद पर अतुल कुमार गुप्ता सीए ने 26 मतों से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार गुप्ता ने प्रदीप ख्यालीराम से 236 अधिक वोट लाकर विजेता बने। वरिष्ठ उप्र प्रधान त्रिलोक कुमार और कनिष्ठ उप प्रधान प्रीति वार्ष्णेय बनीं। दो ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर आकाशदीप वार्ष्णेय व मनीष कुमार विजेता रहे।
विज्ञापन

प्रधान पद पर चंद्रशेखर सराफ ने 1836 वोट हासिल किए। जबकि अजय कुमार गुप्ता अजय नंदन को 1662 वोट मिले। सेक्रेटरी के पद पर अतुल कुमार सीए को 1716 तो सीए गौरव वार्ष्णेय को 1690 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार गुप्ता संजय कृष्ण को 1437, प्रदीप ख्यालीराम को 1201 और डॉ. विभव वार्ष्णेय को 735 वोट मिले। साथ ही वरिष्ठ उप प्रधान पद पर त्रिलोक कुमार को 1678 और दिनेश कुमार वार्ष्णेय भट्टा वालों को 1602 वोट मिले। कनिष्ठ उप प्रधान पद पर प्रीति वार्ष्णेय एडवोकेट को 1966 और अनुज कुमार वार्ष्णेय को 1262 वोट मिले। दो ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर आकाशदीप वार्ष्णेय एडवोकेट 1921, मनीष कुमार को 1579, अतुल कुमार राजाजी को 1354 और लाजपत राय वार्ष्णेय को 834 वोट मिले। अधिक वोट के चलते आकाशदीप वार्ष्णेय व मनीष कुमार विजेता बने।
विज्ञापन

शेखर सराफ ग्रुप के विजेता
प्रधान - चंद्र शेखर सराफ
सेक्रेटरी - अतुल कुमार गुप्ता सीए
व. उप प्रधान - त्रिलोक कुमार
क. उप प्रधान - प्रीति वार्ष्णेय एडवोकेट
ज्वाइंट सेक्रेटरी- मनीष कुमार
अजय नंदन ग्रुप
कोषाध्यक्ष - संजय कुमार गुप्ता उर्फ संजय कृष्ण
ज्वाइंट सेक्रेटरी - आकाशदीप वार्ष्णेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed