{"_id":"5fc7e91b8ebc3e9c03341d40","slug":"bar-association-aligarh-news-ali2501551125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 22 को मतदान होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 22 को मतदान होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ बार एसोसिएशन के 22 दिसंबर को होने वाले चुनाव के संबंध में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें पदाधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि सभी तैयारियां हो चुकी हैं।
बुधवार को दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी जगदीश सारस्वत ने बताया कि 14 और 15 दिसंबर को नामांकन दाखिल किए जाने का काम होगा। 16 दिसंबर को नाम वापस लिए जाने का अंतिम दिन होगा। 17 दिसंबर को नामांकन सूचियों के प्रकाशन की तिथि निर्धारित की गई है। 22 दिसंबर को मतदान होगा और 23 दिसंबर को मतगणना होगी।
पूरी मतदान प्रक्रिया सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए पूरी की जाएगी। जो भी मतदान करने जाएंगे उनके लिए मास्क अनिवार्य होगा। मतदान और मतगणना का कार्य कलेक्ट्रेट स्थित चंद्र भवन में होगा। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश शर्मा, महासचिव कुलदीप आदित्य गुप्ता आदि मौजूद रहे।