फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bank occupied the defaulter's house for non-payment of loan

अलीगढ़ः ऋण न चुकाने पर बैंक ने बकायेदार के मकान पर किया कब्जा

Fri, 19 Nov 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bank occupied the defaulter's house for non-payment of loan
ऋण न चुकाने पर बैंक ने सौरभ बंसल के मकान पर कब्जा कर लगाई सील । - फोटो : CITY OFFICE
शहर के विष्णु पुरी इलाके में आर्यावर्त बैंक मुख्य शाखा का ऋण न चुकाने पर बैंक ने एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार की मौजूदगी में सौरभ बंसल के मकान पर कब्जा कर लिया। उन पर बैंक का दो करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। विष्णुपुरी निवासी सौरभ बंसल ने अपने भाई नकुल बंसल, बहन केशवी बंसल और अपनी मां मलका बंसल के नाम पर आर्यावर्त बैंक की अलीगढ़ मुख्य शाखा से निजी एवं व्यापार के लिए लगभग दो करोड़ रुपये ऋण लिया था। समय से ऋण न चुकाने पर उनके सभी खाते एनपीए हो गए थे।
विज्ञापन

बैंक द्वारा बार-बार नोटिस देने के बाद भी बकाया जमा न करने पर बैंक ने सरफेसी एक्ट के अंतर्गत सहायक महाप्रबंधक व क्षेत्रीय प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय अलीगढ़ केयू खान के निर्देशन और सिटी मजिस्ट्रेट द्वितीय सुधीर कुमार की मौजूदगी में वसूली की कार्रवाई करते हुए सौरभ बंसल के मकान पर कब्जा कर लिया। कार्रवाई के दौरान क्वार्सी पुलिस भी मौजूद रही। आर्यावर्त बैंक मुख्य शाखा के मुख्य शाखा प्रबंधक एवं अधिकृत अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि बंसल परिवार पर बैंक का लगभग दो करोड़ से अधिक का बकाया चल रहा है। तमाम नोटिसों के बावजूद बकाया जमा न कराने पर यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान भारद्वाज रिकवरी एजेंट की टीम के अतिरिक्त मनोज अग्रवाल एडवोकेट, क्षेत्रीय कार्यालय अलीगढ़ के बैंक अधिकारी अभिनंदन तिवारी, उपेंद्र सिंह, कमल कुमार मदेशिया, रविंद्र सारस्वत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed