फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bank employees and officers on nationwide strike

Aligarh News: बैंक कर्मचारी-अधिकारी देशव्यापी हड़ताल पर, खराब मौसम में भी धरने में डटे रहे सैंकड़ों कर्मी

Tue, 27 Jan 2026 03:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Jan 2026 03:49 PM IST
सार

अलीगढ़ में बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। उनका कहना है कि केंद्र सरकार के अधीन वित्तीय सेवा विभाग तथा इंडियन बैंक एसोसिएशन ने बैंक कर्मचारियों को पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लेकर बार-बार आश्वासन दिए, किंतु आज तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।

विज्ञापन
Bank employees and officers on nationwide strike
बैंक हड़ताल पर कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 27 जनवरी को सार्वजनिक क्षेत्र के समस्त बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल पर रहे। बारिश की वजह से बिगड़े मौसम के बाबजूद 740 बैंक कर्मी धरने में डटे रहे।

विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के अलीगढ़ संयोजक प्रदीप चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन वित्तीय सेवा विभाग तथा इंडियन बैंक एसोसिएशन ने बैंक कर्मचारियों को पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लेकर बार-बार आश्वासन दिए, किंतु आज तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एनपीएस के बजाय सभी विभागों में ओपीएस लागू होनी चाहिए। कर्मचारियों की भविष्य सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सरकार को सख़्त रुख अपनाते हुए ऐसे फैसले लेने चाहिए, जिससे गरीब जनता और मध्यम वर्ग का वास्तविक हित सुनिश्चित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अतुल सिंह, सचिन शर्मा,अनिल, जितेंद्र शर्मा, पंकज,अश्वनी, गौरव शर्मा, मुस्तकीम, विवेक, पंकज, राजेश सक्सेना, सुधीर सक्सेना,आरसी गुप्ता, रणजीत सिंह, विधुमोहन, कंछीलाल,आरके शर्मा, वीके मौर्य, विशाल वर्मा, विशाल, भूपेंद्र, हिमांशु, ग्रीष, मनोज, जितेंद्र, नवीन, विजय लक्ष्मी, पूनम, सुरति, कुलदीप, अजय ,अभिषेक, नफ़ीश आदि मौजूद रहे ।
 अलीगढ़ में बैंक हड़तालये हैं मांगें

  • 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को अविलंब लागू करना
  • सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती
  • अस्थायी व संविदा कर्मियों का नियमितीकरण
  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण एवं विलय का विरोध
  • श्रम कानूनों एवं द्विपक्षीय समझौतों की रक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed