फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bandbaja Baraat will be celebrated from 19th April

अलीगढ़ः 19 अप्रैल से बैंडबाजा बरात की रहेगी धूम

Sun, 17 Apr 2022 01:06 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bandbaja Baraat will be celebrated from 19th April
marriage new - फोटो : istock
अप्रैल का पखवाड़ा खत्म होने के साथ ही शुभ मुहूर्तों ने दस्तक दे दी है। अप्रैल से जुलाई तक सहालग की भरमार है। 19 अप्रैल से शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। अप्रैल में ही कुल सात शुभ मुहूर्त हैं। मई, जून, जुलाई में कुल 29 शुभ मुहूर्त हैं। लॉज संचालकों का कहना है कि इस बार सहालग तगड़ा है। महंगाई के चलते सात फेरे महंगे हो गए हैं। कैटरिंग, डेकोरेशन, टेंट से लेकर बैंड बाजे को धुन भी महंगी हो गई है।
विज्ञापन





श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल से शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं, जो 24 अप्रैल तक हैं। 27 अप्रैल को इस माह का आखिरी शुभ मुहूर्त है। मई में कुल 12 मुहूर्त हैं, जिन पर शहनाई सहित मांगलिक कार्य कर सकते हैं। मई में 2, 3, 4, 9, 10, 12, 18, 20, 21, 24, 26, 27 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं। जून में 1, 5, 6. 8, 10, 11, 14, 17, 20, 21, 22, 23 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं। जुलाई में पांच शुभ मुहूर्त हैं। जुलाई में 3, 6, 7, 8, 9 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं। जुलाई के बाद नवंबर में एक शुभ मुहूर्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed