फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ban on selling loose buckwheat flour

Aligarh News: खुला कुट्टू का आटा बेचने पर प्रतिबंध

Mon, 22 Sep 2025 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ban on selling loose buckwheat flour
शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा है कि खुला कुट्टू का आटा बेचने पर प्रतिबंध है। विभाग की टीम ने व्यापारियों के साथ बैठक कर इसके दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के डीओ रंधीर सिंह, एफएसओ यदुवीर सिंह ने बताया कि अक्सर देखने में आया है कि नवरात्र में कुछ लोग खुले खाद्य पदार्थ बेचते हैं। कुट्टु के आटे को खुला बेचा जाता है। खुला कुट्टू का आटा इस्तेमाल करने से पूर्व में कई स्थानों पर फूड प्वाइजनिंग की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इससे विभाग सतर्क है, खुलेे कुट्टू के आटे की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसलिए सभी खाद्य व्यापारी खुला हुआ कुट्टू का आटा न बेचे। खुला कुट्टू का आटा बेचने वाले प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा। कहा कि कुट्टू का आटा जो भी बाजार में बिकेगा वह सील बंद होना चाहिए। उस पर लाइसेंस नंबर व मैन्युफैक्चरिंग तारीख भी आवश्यक रूप से होनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही गोदामों में कई सालों से डंप सूखे मेवा, काजू, छुआरे, बादाम, पिस्ता, मखाना, सिंघाडा आटा, मूंगफली, चिरौंजी की बिक्री को भी प्रतिबंधित किया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि व्यापारी सरकार की गाइडलाइन का पालन करेंगे। व्यापारी ग्राहक के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। इस मौके पर सतीशचंद्र, दिलीप कुमार, संजय, रजत, कन्हैया, विकास, पप्पू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed