फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ban on film Adipurush, lawsuits filed against producer, director, actors

Adipurush Film: फिल्म आदिपुरुष पर लगे बैन, निर्माता, निर्देशक, कलाकारों पर हों मुकदमे, अधिवक्ता ने दी तहरीर

Sun, 18 Jun 2023 11:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 11:59 PM IST
सार

सुरेंद्र नगर निवासी अधिवक्ता अनूप कौशिक ने तहरीर में कहा है कि भारतीय समाज में भगवान श्रीराम माता सीता, लक्ष्मण और बजरंगबली हनुमान हिंदुओं के देवी देवता हैं। आदिपुरुष में उनके जीवन को आधार बनाते हुए फिल्मांकन किया गया है। जो बेहद ही शर्मनाक है।

विज्ञापन
Ban on film Adipurush, lawsuits filed against producer, director, actors
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म आदिपुरुष को लेकर हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने और लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने की बात तूल पकड़ रही है। रविवार को जिले के अधिवक्ता ने महुआखेड़ा थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि फिल्म पर जल्द से जल्द बैन लगाया जाए और निर्माता निर्देशकों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। 

विज्ञापन


सुरेंद्र नगर निवासी अधिवक्ता अनूप कौशिक ने तहरीर में कहा है कि भारतीय समाज में भगवान श्रीराम माता सीता, लक्ष्मण और बजरंगबली हनुमान हिंदुओं के देवी देवता हैं। आदिपुरुष में उनके जीवन को आधार बनाते हुए फिल्मांकन किया गया है। जो बेहद ही शर्मनाक है। फिल्म में देवी देवताओं की वेशभूषा व संवाद अपमानजनक है। फिल्मांकन हकीकत से कोसों दूर है। इस फूहड़ता से हिंदू धर्म के करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने महुआखेडा थाना प्रभारी से फिल्म के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं फिल्म के निर्माता, निर्देशक सहित कलाकारों पर मुकदमे की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस उस पर मुकदमा दर्ज नहीं करेगी, तो वह कोर्ट का रास्ता अपनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed