फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ban on expulsion of Western Youth Congress State Vice President Ziaur Rahman

UP Congress: प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान के निष्कासन पर रोक, बने रहेंगे पद पर, चेतावनी जारी

Thu, 31 Oct 2024 10:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 10:31 AM IST
सार

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा प्रताप सिंह ने जियाउर्रहमान के निष्कासन का पत्र जारी किया था। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने रोक लगा दी है। पत्र जारी करने वाले कृष्ण प्रताप को 10 दिन में पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Ban on expulsion of Western Youth Congress State Vice President Ziaur Rahman
युवा कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान अपने पद पर बने रहेंगे। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने 30 अक्तूबर को पत्र जारी कर उनके निष्कासन पर रोक लगा दी है। साथ ही दोनों प्रदेश उपाध्यक्षों को चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


29 अक्तूबर को युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा प्रताप सिंह ने जियाउर्रहमान के निष्कासन का पत्र जारी किया था। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने रोक लगा दी है। पत्र जारी करने वाले कृष्ण प्रताप को 10 दिन में पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही कांग्रेस नेता विवेक बंसल से अभद्रता, टिप्पणी करने के आरोपों पर जियाउर्रहमान को भी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


मामले में जियाउर्रहमान का कहना है कि कृष्णा प्रताप ने नियम विरुद्ध पत्र जारी किया था। दिवाली के बाद कृष्णा प्रताप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा लिखवाएंगे। कहा कि एक पूर्व विधायक मुस्लिम और दलित नेताओं के खिलाफ काम कर रहे हैं। जिसकी शिकायत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed