फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bakrid Namaz in Aligarh

Eid Mubarak: बकरीद की नमाज आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नौ सेक्टरों में बंटा शहर, यह है नमाज का समय

Sat, 07 Jun 2025 02:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 02:36 AM IST
सार

बकरीद पर 7 जून सुबह नौ बजे से शहर के अंदर भारी वाहनों की नो एंट्री हो जाएगी। सामान्य दिनों में नो एंट्री व्यवस्था सुबह 7 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक प्रभावी रहती है। 7 जून को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन
Bakrid Namaz in Aligarh
ईद की तैयारियों को लेकर शाहजमाल ईदगाह पर लगती लाइटें - फोटो : संवाद

विस्तार

बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार 7 जून को सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। शाहजमाल और जमालपुर ईदगाह के साथ ही शहर की प्रमुख और बड़ी मस्जिदों में बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। शाहजमाल ईदगाह में भीड़ अधिक होने के कारण दो बार नमाज पढ़वाई जाएगी। 

विज्ञापन


अलीगढ़ में 6 जून शाम से ही सुरक्षा के व्यापक प्रबंध लागू किए गए हैं। शहर को नौ हिस्सों में बांटकर सेक्टर स्कीम लागू की गई है। साथ में ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पीएसी, आरएएफ व पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शुक्रवार दोपहर मंडलायुक्त संगीता सिंह, डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एडीएम सिटी अमित भट्ट, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक अधिकारियों संग पहले शाहजमाल ईदगाह पहुंचे, जहां सुरक्षा इंतजाम देखे। इसके बाद शहर में भ्रमण कर स्थितियां देखीं। अधिकारियों व स्थानीय संभ्रांत लोगों संग बैठक की। सभी से भाईचारे और सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा शहर में साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति और साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए। विद्युत अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जिले के कस्बों में एसएसपी संजीव सुमन व एसपी देहात अमृत जैन ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। वहां सुरक्षा के इंतजाम कराए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बकरीद का त्योहार भाईचारा के साथ मनाया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर एवं प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करें। कुर्बानी के उपरांत अवशेषों को इधर-उधर न फेंका जाए। नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों व निर्धारित कूड़ादान में ही अवशेष डालें। कुर्बानी की वजह से किसी को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें। नमाज ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही पढ़ें।-खालिद हमीद, शहर मुफ्ती

नमाज का समय
-ऊपरकोट जामा मस्जिद 6 बजे सुबह
-ईदगाह शाहजमाल पहली नमाज 6:30 बजे सुबह
-ईदगाह शाहजमाल दूसरी नमाज 7:15 बजे सुबह
-बू अली शाह मस्जिद टीला 6:45 बजे सुबह
-एएमयू जामा मस्जिद 7 बजे सुबह
-मस्जिद एक मीनार 6:45 बजे सुबह
-बड़ी मस्जिद सर सैयद नगर 6:45 बजे सुबह
-मस्जिद तामीर ए मिल्लत 6:45 बजे सुबह
-मस्जिद रहमत बंद 6:15 बजे सुबह
-मस्जिद ईदगाह जीवनगढ़ 6:45 बजे सुबह
-मस्जिद तालीम मंजिल 7 बजे सुबह

ये हैं सुरक्षा इंतजाम
-2 कंपनी आरएएफ शहर में तैनात
-3 कंपनी पीएसी भी दी शहर को

सुबह पांच बजे से प्रभावी होगी नो एंट्री
एसपी यातायात ने बताया कि बकरीद पर 7 जून सुबह नौ बजे से शहर के अंदर भारी वाहनों की नो एंट्री हो जाएगी। सामान्य दिनों में नो एंट्री व्यवस्था सुबह 7 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक प्रभावी रहती है। 7 जून को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed