फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bajarang Dal Protest at Ramlila Maidan

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के बजरंगी, रामलीला मैदान में धरना

Fri, 02 Jul 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bajarang Dal Protest at Ramlila Maidan
खेरेश्वर मंदिर पर सपा नेता द्वारा लगवाए गए वाटर कूलर की शिलापट्टिका तोड़े जाने का प्रकरण बृहस्पतिवार को भी सुर्खियों में रहा। रात में पुलिस ने मंदिर कमेटी की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया और बृहस्पतिवार सुबह इस प्रकरण में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की शांति भंग में गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया। यह खबर मिलते ही शहर भर के बजरंगी उग्र हो गए और दोपहर में रामलीला मैदान पर काफी संख्या में जमा बजरंगी धरने पर बैठ गए। सीधे-सीधे गिरफ्तार कार्यकर्ता की रिहाई करने, अन्यथा गिरफ्तारी देने का एलान कर दिया। इसे लेकर काफी गहमा-गहमी बनी रही। पुलिस प्रशासनिक स्तर से काफी समझाने के प्रयास के बाद भी बात नहीं बनी और देर शाम कार्यकर्ता की जमानत पर रिहाई के बाद ही धरना समाप्त हो सका।
विज्ञापन

सपा युवजन सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद द्वारा जिले के प्रमुख शिवालय खेरेश्वर मंदिर पर वाटर कूलर लगवाया गया है। जिसका शुभारंभ प्रमुख संत पूर्णानंद पुरी द्वारा किया गया और इसकी शिलापट्टिका भी मंदिर परिसर में लगवाई गई। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य हिंदू संगठन भी आ गए। इसी विरोध के क्रम में बुधवार दोपहर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने शिलापट्टिका को तोड़ दिया। खबर पर पहुंचे एसडीएम व सीओ के सामने उन्होंने विरोध स्वीकारते हुए पट्टिका तोड़ना भी स्वीकारा। मामले में देर शाम मंदिर कमेटी अध्यक्ष सत्यपाल सिंह की ओर से लोधा थाने में अज्ञात में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मगर मौके पर हुए घटनाक्रम व सीओ एसडीएम के सामने स्वीकारोक्ति के आधार पर बृहस्पतिवार सुबह लोधा पुलिस ने बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख दीपक कुमार निवासी हरिदासपुर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

यह खबर दोपहर 12 बजे तक फैली तो बजरंग दल संयोजक गौरव शर्मा की अगुवाई में काफी संख्या में कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्रित हो गए और हंगामा-नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। इस खबर पर सीओ, कई थानों की पुलिस व पीएसी भी पहुंच गई। घंटों तक उन्हें समझाने का प्रयास चला। मगर उनकी ओर से दीपक की रिहाई करने अन्यथा खुद गिरफ्तारी देने का एलान किया गया। उनकी दलील थी कि दीपक ने शिलापट्टिका नहीं तोड़ी है। शिलापट्टिका करन चौधरी नाम के दूसरे व्यक्ति ने तोड़ी है। उसे गलत पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शाम करीब 6 बजे तक कई दौर की वार्ता का क्रम चला। मगर किसी तरह से बात न बनने पर दीपक को एसडीएम न्यायालय से जमानत दी गई और तत्काल रिहाई तय हुई। तब जाकर धरना खत्म हुआ। शाम को रिहाई के बाद दीपक को बजरंग दल कार्यालय पर लाया गया और जहां रिहाई पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस मौके पर विशाल देशभक्त, हर्षद हिंदू सहित बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
बन्नादेवी से लिया था हिरासत में
बजरंग दल के संयोजक गौरव शर्मा ने मीडिया को बताया कि कार्यकर्ता सुबह किसी काम से बन्नादेवी थाने के पास आया था। तभी पीछे से उसे आई लोधा पुलिस ने पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन से जब उसकी गिरफ्तारी पर बात की गई तो जवाब मिला कि शांति भंग में पाबंद किया गया है। छोड़ दिया जाएगा। मगर दोपहर में जमानत अर्जी लेने से इंकार कर दिया गया। इसलिए धरने पर बैठने को हम मजबूर हुए। रहा सवाल शिलापट्टिका तोड़ने का तो हमारी आस्था के प्रतीक मंदिर में किसी गैर समुदाय के व्यक्ति के नाम की शिलापट्टिका कतई मंजूर नहीं है।
समर्थन में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर आईं महिलाएं
इस मामले में बजरंग दल के धरना व गिरफ्तारी के आह्वान पर देहात क्षेत्र से भी महिलाएं व कार्यकर्ता एकत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर रामलीला मैदान पर पहुंचीं। हालांकि कई जगह उन्हें रोकने का प्रयास हुआ। मगर पुलिस रोकने में सफल नहीं हुई।

- मंदिर पर हुए घटनाक्रम के समय वहां मौजूद युवक को शांति भंग में पकड़कर जेल भेजा गया। दोपहर में हुए धरने में कानून व्यवस्था के लिए पुलिस मौजूद रही। अब किसी तरह की समस्या नहीं है। युवक को मजिस्ट्रेट स्तर से जमानत मिलने के बाद धरना खत्म कर दिया गया।
- कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed