फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bajaj Group dominates at Aligarh Club

अलीगढ़ क्लब पर बजाज ग्रुप का दबदबा कायम

Mon, 18 Dec 2017 01:33 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 18 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bajaj Group dominates at Aligarh Club
अलीगढ़ क्लब कमेटी के चुनाव में वोटर लिस्ट में नाम देखते लोग - फोटो : Amar Ujala
वर्ष 1948 में स्थापित हुए शहर के प्रतिष्ठित अलीगढ़ क्लब पर पिछले दस वर्षों से कायम बजाज ग्रुप की बादशाहत एक बार फिर साबित हो गई। रविवार को हुए चुनाव में बजाज ग्रुप के पिंकी भाटिया समेत ग्रुप के अन्य प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर साबित कर दिया कि हाल फिलहाल में उन्हें चुनौती देने वाला कोई नहीं है। उनके िवरुद्ध ताल ठोंक रहे अजय कुमार अग्रवाल गुट को मुंह की खानी पड़ी।  
विज्ञापन


रविवार को अलीगढ़ की नई कमेटी के चयन के लिए सुबह दस से पांच बजे तक मतदान हुआ। मतदान के दौरान कुल 420 वोटरों में से 95.23 फीसदी वोटरों ने वोट डाले। यानी कि 400 वोट पड़े। देर सायं हुई मतगणना में आशा के अनुकूल बजाज ग्रुप का दबदबा कायम रहा।
विज्ञापन

 
सचिव पद पर पिंकी भाटिया (288 वोट) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय अग्रवाल (111 वोट) को 177 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया। एक वोट रद्द कर दिया गया। सह सचिव स्पोर्ट्स पद पर मनीष गुप्ता (228 वोट) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नवनीत कुमार वार्ष्णेय (94 वोट) को 134 वोटों के बड़े अंतर से हराया। इसी पद पर चुनाव लड़े तीसरे प्रत्याशी योगेंद्र द्विवेदी (77 वोट) तीसरे स्थान पर रहे। सह सचिव सांस्कृतिक पद पर प्रशांत सिंघल (283 वोट) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव अग्रवाल (115 वोट) को 168 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया। दो वोट रद्द कर दिए गए। कोषाध्यक्ष पद पर अंबरीश गर्ग (288 वोट) ने दीपक मित्तल (111 वोट) को 177 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। एक वोट रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत के लिए सभी का शुक्रिया। कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। क्लब के अधूरे पड़े मसलन बंद पड़े रेस्टोरेंट को दोबारा से चालू कराऊंगा और सभी पदाधिकारी एवं एक्जीक्यूटिव मेंबर्स को साथ लेकर इसे फैमिली क्लब बनाने की पूरी कोशिश करुंगा। फंड्स की कमी को दूर करने के लिए नए मेंबर एवं नए स्पांसर्स को जोड़ा जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी मिलकर इस प्रतिष्ठित क्लब को नई ऊंचाइयाें पर ले जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन के भी व्यापक इंतजाम कराए जाएंगे।    पिंकी भाटिया, सचिव, अलीगढ़ क्लब 

यह मेरी नहीं क्लब के सभी सदस्याें के स्नेह एवं प्यार की जीत है। चुनी गई टीम के सभी मेंबरों के परिवारों के आई कार्ड नहीं बने हैं, इन्हें जल्द से जल्द बनवाने की योजना है। क्लब में गेस्ट रूम नहीं है। यहां चार पांच गेस्ट रूम बनवाने की योजना है। ताकि हमें दोबारा से आल इंडिया का एफीलेशन मिल सके।   अंबरीश गर्ग, कोषाध्यक्ष

सभी क्लब मैंबर्स को सहयोग एवं प्यार के लिए धन्यवाद। मै पिछली कार्य कारिणी में एक्जीक्यूटिव मेंबर था। इस पर सह सचिव स्पोर्ट्स बना हूं। मेरी योजना खेल के क्षेत्र में क्लब को साधन संपन्न बनाने की है। यहां जिम से लेकर बैडमिंटन एवं टेबिल टेनिस के कोर्ट बनवाकर क्लब की महिलाओं और बच्चों को खेलों को क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे।  मनीष गुप्ता, सह सचिव स्पोर्ट्स


बड़ों के आशीर्वाद एवं प्यार की वजह से जीत हासिल हुई। मेरा सपना क्लब का समग्र विकास है। कोशिश यह रहेगी कि क्लब का हर सदस्य गर्व से कहे कि मैं अलीगढ़ क्लब से जुड़ा हूं। इसके लिए तन मन धन से प्रयास किया जाएगा।     प्रशांत सिंघल, सह सचिव सांस्कृतिक अलीगढ़ क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed