{"_id":"6047cffd8ebc3e8ccb01f384","slug":"bag-missing-in-tempo-found-city-office-news-ali258230773","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो में छूटा आठ लाख के जेवरों से भरा बैग वापस मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो में छूटा आठ लाख के जेवरों से भरा बैग वापस मिला
विज्ञापन
बैग बरामद करके वापस देते थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल।
- फोटो : CITY OFFICE
थाना क्वार्सी के मोहल्ला शंकर विहार में रहने वाली महिला का आठ लाख रुपयों के जेवरों से भरा बैग मंगलवार को वापस मिल गया। सोमवार को महिला का जेवरों से भरा बैग टेंपो में छूट गया था। महिला की सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से टेपों चालक की तलाश कर उससे बैग बरामद किया। महिला ने पुलिस का आभार जताते हुए टेंपो चालक पर कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया है।
रामघाट रोड स्थित शंकर विहार कॉलोनी निवासी शालिनी उपाध्याय पत्नी वीरेश कुमार सोमवार को खैर में अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में गई थी। शाम के वापस लौटते समय अलीगढ़ बस स्टैंड से टेंपो में सवार होकर क्वार्सी चौराहे पर पहुंची। उनके पास दो बैग थे। टेंपो से उतरते समय गलती से एक बैग टेंपो में ही छूट गया।
बैग में आठ लाख रुपये की कीमत के जेवर थे। जब वह घर पहुंची तो उन्हें एहसास हुआ कि एक बैग टेंपो में ही छूट गया। शालिनी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सीसीटीवी की मदद से उस टेंपो को खोज लिया जिसमें शालिनी सवार हुई थी। टेंपो चालक की पहचान बझेड़ा निवासी रविंद्र के रुप में हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने चालक को बुलवाया और बैग के संबंध में पूछताछ की। शुरुआत में उसने अनजान बनने की कोशिश की, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने बैग होने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसने घर से बैग मंगवाया। बैग में सभी जेवर सलामत पाए गए। पुलिस ने बैग और जेवर शालिनी को सौंप दिये। शालिनी के आग्रह पर टेंपो चालक को पुलिस ने छोड़ दिया।