फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Badal Babu wants to give a gift to Sana Rani

Aligarh: सना रानी को देना चाह रहा तोहफा, बादल बाबू ने पाकिस्तान के जेल प्रशासन से मांगी मदद

Mon, 07 Apr 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 01:32 AM IST
सार

बादल ने रमजान में जेल में ही पूरे 30 रोजे रखे। इस्लाम के अनुसार सभी नियमों का पालन किया। उसने ईद के दिन नए सफेद कपड़े पहने, टोपी लगाई और नमाज भी अदा की। उसने जेल में ही दोस्ताें के साथ ईद के दिन केक काटकर खुशी मनाई।

विज्ञापन
Badal Babu wants to give a gift to Sana Rani
बरला के नगला खिटकारी का युवक बादल बाबू - फोटो : परिजन

विस्तार

पाकिस्तान की जेल में बंद बरला के गांव नगला खिटकारी निवासी बादल बाबू ने जेल में ही मजदूरी कर जुटाए गए रुपयों से सना रानी को तोहफा भेजने की तैयारी की है। इसके लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से वहां के जेल प्रशासन से मदद मांगी है। बादल बाबू सना रानी को चूड़ी, कपड़े आदि देना चाहता है। वह वकील या अन्य किसी के माध्यम से सामान खरीद कर सना रानी के लिए भेजना चाहता है।

विज्ञापन


गांव खिटकारी निवासी बादल के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि उसने अधिवक्ता फियाज रामे के माध्यम से संदेश भेजा है कि माता और पिता परेशान न हों, जेल में उसे कोई परेशानी नहीं है। मां परेशान होगी तो वह भी परेशान होगा। उसने कोई गलत काम नहीं किया, वह सना रानी से सच्ची मोहब्बत करता है और उससे निकाह करके ही रहेगा। फियाज रामे ने परिजनों को 6 अप्रैल को बताया कि बादल बाबू के मुकदमे में जल्द ही ट्रायल शुरू होने वाला है। जमानत के लिए वह पाकिस्तान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों से संपर्क कर बादल के आईडी प्रूफ आदि कागजात का भारत सरकार के माध्यम से सत्यापन कराएंगे। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


अधिवक्ता ने कहा है कि बादल ने उसको यह भी बताया कि उसने मजदूरी कर जेल में कुछ रुपये जुटाए हैं, जिनसे वह सना रानी को चूड़ी, कपड़े आदि सामान खरीदकर तोहफे में भिजवाना चाहता है। जेल प्रशासन उसे इसकी इजाजत दे। सना रानी से निकाह किए बिना वह नहीं रह सकता। यदि सना रानी राजी होगी तो निकाह करने से उसे कोई नहीं रोक सकता है। अधिवक्ता ने 6 अप्रैल को बादल के परिजनों से वीडियो काॅल के जरिए उससे बात कराने की बात भी कही थी, लेकिन शाम तक बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमजान में रखे रोजे, ईद भी मनाई
अधिवक्ता फियाज रामसे ने बताया कि बादल ने रमजान में जेल में ही पूरे 30 रोजे रखे। इस्लाम के अनुसार सभी नियमों का पालन किया। बादल ने ही उन्हें बताया कि उसने ईद के दिन नए सफेद कपड़े पहने, टोपी लगाई और नमाज भी अदा की। उसने जेल में ही दोस्ताें के साथ ईद के दिन केक काटकर खुशी मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed