फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Badal Babu has completed his sentence He has been released from jail in Pakistan

UP: बादल बाबू की सजा पूरी...पाकिस्तान में जेल से रिहा; फेसबुक पर पाकिस्तानी लड़की के प्यार में सरहद पार गया था

Sat, 27 Dec 2025 03:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Dec 2025 03:28 PM IST
सार

अलीगढ़ के बादल बाबू की सजा पूरी हो गई है। फिलहाल उसे पाकिस्तान में डिटेक्शन सेंटर में रखा गया है। पाकिस्तानी अधिकारी सरकारी औपचारिकताएं कर रहे हैं। बादल फेसबुक पर हुए पाकिस्तानी लड़की सना के प्यार में सरहद पार कर गया था।

विज्ञापन
Badal Babu has completed his sentence He has been released from jail in Pakistan
Badal Babu - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सना रानी के प्यार में सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंचे अलीगढ़ के अतरौली के गांव खिटकारी निवासी बादल बाबू की सजा पूरी हो गई है। उसे फिलहाल में पाकिस्तान में डिटेक्शन सेंटर में रखा गया है। उसके अधिवक्ता के अनुसार अधिकारी औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। एक सप्ताह में उसे भारत भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


बरला क्षेत्र के गांव खिटकारी निवासी कृपाल सिंह के बेटे बादल बाबू को फेसबुक पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जिले मंडी बहाउद्दीन की युवती सना से प्यार हो गया था। पिछले साल सितंबर माह में वह सरहद पार कर सना रानी के घर पहुंच गया। 
विज्ञापन


दो दिन वह उनके घर रहा, इसके बाद सना और उसकी मां ने उसे भारत लौट जाने के लिए कहकर घर से बाहर कर दिया। इसके बाद वह मंडी बहाउददीन में हाजी असगर अली के यहां बकरी चराने लगा था। उसकी देहाती भाषा पर शक होने पर एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां के सदर थाने के एसएचओ अंजुम शहजाद ने 27 दिसंबर 2024 को उसे बिना पासपोर्ट-वीजा के पाकिस्तान की सीमा में घुसने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया था। उसके भारतीय एजेंट होने के शक में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने भी पूछताछ की थी।

यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इंटरनेट के जरिये बादल के पिता कृपाल सिंह ने वहां के एक अधिवक्ता फियाज रामे से संपर्क किया और उन्होंने केस की पैरवी की। इसी बीच बादल बाबू ने जेल इस्लाम धर्म कबूल कर सना रानी से निकाह कर जीवन भर उसके साथ रहने की बात कही थी, लेकिन सना ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया।
 

उसके फोन व फेसबुक की चैट आदि रिकार्ड, सना व अन्य लोगों के बयानों के बाद पाकिस्तान की अदालत ने उसे एक साल कैद की सजा सुनाई थी। कृपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिवक्ता फियाज रामे ने उन्हें सूचना दी है कि सजा पूरी होने पर बादल बाबू को जेल से रिहा कर दिया गया है और अब उसे डिटेक्शन सेंटर में रखा गया है।

कृपाल सिंह ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि पाकिस्तान सरकार से संपर्क कर उनके बेटे को जल्द से जल्द भारत बुलाने की कार्रवाई पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed