{"_id":"61f82c650dc6e51f61174c5f","slug":"baba-became-cm-by-taking-oath-of-the-constitution-does-not-trust-the-law-aligarh-news-ali284224440","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः संविधान की शपथ ले सीएम बने बाबा को कानून पर भरोसा नहीं: जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः संविधान की शपथ ले सीएम बने बाबा को कानून पर भरोसा नहीं: जयंत चौधरी
विज्ञापन
गोंडा में चौधरी जयंत सिंह को पगड़ी बांधते किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : GONDA
रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने जिले के जाटलैंड कहे जाने वाले खैर-इगलास में जनता से संवाद के दौरान भाजपा और योगी आदित्यनाथ पर जमकर तंज कसे। उन्होंने साफ-साफ कहा कि संविधान की शपथ लेकर मुख्यमंत्री बनने वाले योगी आदित्यनाथ को कानून पर भरोसा नहीं है। उनका न्याय है कि पहले अपराधी को मारो, फिर पूछताछ करो। उन्होंने कहा कि अरे भाई डंडे के बल पर सरकारें नहीं चलतीं। जनता का विश्वास जीतकर राज चलाया जाता है।
उन्होंने गोंडा, खैर व बरौली की नुक्कड़ सभाओं में कहा कि ये मौका है आपको परखने व पहचानने का। वरना आपको पांच साल खुद लड़ना होगा। सरकार बनने से पहले तेवर कुछ होते हैं, विपक्ष में कुछ और फिर सत्ता में आने के बाद तेवर बदल जाते हैं। ये बातें सभी पर लागू होती हैं। मगर यहां के पुराने लोग जानते होंगे, चौ.चरण सिंह व अजित सिंह पर ये बातें लागू नहीं होती। मैं आपके बीच कोई वायदा करने नहीं आया। हां, इतना जरूर कहुंगा कि अगर आपने आशीर्वाद दिया तो जिस ईमानदारी व कार्यकुशलता से उस दौर में सरकारें चलीं, वैसे ही चलेंगी। जो गलत तो गलत। उनकी सख्ती थी प्रशासन में। मगर आज आज नंगा नाच हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अपराध होते हैं, पीड़ित के साथ समाज की जिम्मेदारी होती है। उनको न्याय दिलाने में हम साथ हों। हर जिले में संगीन अपराध होते हैं। हाथरस में भी हमने देखा कि इस सरकार के लोग कितना सम्मान न्याय प्रणाली का करते हैं। संविधान की शपथ लेकर उनको खुद कानून पर भरोसा नहीं। आपका मुकाबला किन लोगों से है खुद समझ लो। उन्होंने चवन्नी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा ईमान इतना सस्ता नहीं है।
विज्ञापन
सरकार लौटी तो फिर वापस लौटेंगे काले कानून
उन्होंने किसान आंदोलन की याद दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का व्यवहार आपको याद होगा। लखनऊ कूच के ऐलान पर योगी जी ने धमकाया कि ये लखनऊ है दिल्ली नहीं। दिल्ली में भी बहुत कुछ हुआ। लाठी चली, तार बिछाए। मगर याद करो पहले कभी ऐसा हुआ। सभी ने किसान घाट, जंतर मंतर व संसद तक घेराव किया। इतनी रोकटोक नहीं थी। किसानों को आज आतंकवादी कहा गया। ये इस सरकार का घमंड है। अंत में उन्होंने कहा कि इन भाजपा नेताओं को चर्बी चढ़ गई है। इनका इलाज कर दो। अगर चूक गए तो न दिल्ली पहुंच पाने की हिम्मत होगी, न कोई पूछने वाला होगा और ये काला कानून फिर वापस भी लेकर आएंगे।
किसानों को टार्च-लाठी देकर बनाया चौकीदार
उन्होंने बिजली, नोटबंदी, फसली मुआवजे, बेरोजगारी आदि का जिक्र करते हुए कहा कि न रोजगार मिला। 90 दिन में रिक्त पद नहीं भरे गए। किसानों के हाथ में लाठी-टार्च देकर चौकीदार बना दिया और धरने पर बैठे किसानों को आतंकी कह दिया। अपनी सरकार बनाओ, फिर देखो लखनऊ में तुम्हारा राज होगा। सपा-रालोद गठबंधन के वायदे पूरे होंगे। इस क्षेत्र का विकास होगा।
ये सिर्फ औरंगजेब, जिन्ना, अब्बाजान और पाकिस्तान में उलझाते हैं
मीडिया के सवाल पर जयंत ने दिया जवाब
अलीगढ़। बरौली में नुक्कड़ सभा के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में जयंत ने कहा कि सभी सीटों पर परिणाम बेहद अच्छे होंगे। जोश व उत्साह है लोगों में। लोग परिवर्तन चाहते हैं। जो सरकार नौकरी व किसान पर जवाब नहीं दे पा रही। उनके पास सिर्फ औरंगजेब, जिन्ना, अब्बाजान, पाकिस्तान में उलझाए रखने के सिवाय और कोई बात नहीं।