फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   B Praak magic in Punjabi Night

Aligarh Numaish: पंजाबी नाइट में चला बी प्राक का जादू, गीतों पर झूमे लोग, एक झलक पाने को दर्शक दिखे बेताव

Wed, 21 Feb 2024 04:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 04:49 AM IST
सार

अलीगढ़ नुमाइश में कोहिनूर मंच पर गायक बी प्राक की पंजाबी नाइट में रिकॉर्ड तोड़ दर्शक जमकर झूमे। पंजाबी नाइट में दर्शकों के सिर पर बी प्राक का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह एंट्री ना मिलने पर बेकाबू हो गए। इस दौरान धक्का-मुक्की के साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता तक कर दी गई। 

विज्ञापन
B Praak magic in Punjabi Night
नुमाइश की पंजाबी नाइट में सिंगर बी प्राक प्रस्तुति देते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ नुमाइश के कोहिनूर मंच पर बी प्राक के गीतों पर लोग जमकर झूमे। 20 फरवरी रात करीब दस बजे उनके मंच पर पहुंचते ही युवाओं में उन्हें मोबाइल फोन में कैद करने की युवाओं में होड़ लग गई। दर्शकों की मांग पर उन्होंने तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बन के मैं खिल जावां गीत भी सुनाया। 

विज्ञापन

प्राक नाइट
बी प्राक ने मैं किसी का और हूं फिलहाल.., दिल तोड़ के हंसती हो मेरा वफाएं मेरी याद करोगी..., तू सब कुछ जानता है तैनू छोड़ न सकती..., सब कुछ ही मिटा देंगे, होश गवां देंगे... गीत पर दर्शक झूमते हुए बी प्राक के साथ में गीत को गुनगाने लगे। धड़कता है दिल.., दीवानों को नहीं पता आज की रात ..., यार हंस रहा बारिश की जाए..., गल्ला तेरा..., इश्क बिच नहीं चलता .. के जरिए दर्शकों में दिल में उतरने की कोशिश की। बी प्राक यहीं नहीं रुके उन्होंने दर्शकों की मांग पर अगर तुझे कुछ हो गया सारी दुनिया जला देंगे..,चांद बदलते, तारे बदलते, सब कुछ बदल गया..., गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन

दर्शक
बी प्राक ने प्रभु राम के नाम पर थीम पर हनुमान चालीसा की पंक्तियां सुनाकर मंच को राम मय कर दिया। बी प्राक ने हे दुख भंजन, मारूति नंदन, सुन लो मेरी पुकार पवन सुति विनती बारंबार..., श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में ..., सुनाकर दर्शकों भाव विभोर कर दिया। बी प्राक करीब घंटे भर तक मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कई शानदार गीतों की प्रस्तुति देने के साथ ही कई यादगार एवं सदाबहार हिंदी और पंजाबी गाने सुनाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बी प्राक पंजाबी नाइट

दर्शकों ने खड़े होकर व सीटी बजाकर किया स्वागत

पंजाबी नाइट में बी प्राक मंच पर पहुंचते ही उनके स्वागत में सीटियां बजाईं और सीटों से खड़े हो गए। वह नुमाइश में दूसरी बार कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंचे थे। उनकी एक झलक पाने को दर्शक बेताव दिखे। बी प्राक ने भी अपनी अदाओं एवं गायकी से अलीगढ़ वासियों को अपना दीवाना बना दिया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई उनका कायल हो गया।
बी प्राक नाइट
पंजाबी नाइट में उमड़े दर्शक टूटा रिकॉर्ड
पंजाबी नाइट में दर्शकों के सिर पर बी प्राक का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह एंट्री ना मिलने पर बेकाबू हो गए। इस दौरान धक्का-मुक्की के साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता तक कर दी गई। जोश व हुल्लड़ के बीच कई बार पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। सीटों पर खड़े होकर नाच रहे दर्शकों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी तक फटकारनी पड़ी। अफसरों को भी धक्का-मुक्की और पुलिस की सख्ती के चलते कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिल सकी।
पंजाबी नाइट में टूटी कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed