फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Azadi ka Amrit Mahotsav started

Aligarh: शान से फहरा तिरंगा... आजादी के अमृत महोत्सव का हुआ आगाज

Fri, 12 Aug 2022 11:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2022 11:21 AM IST
सार

अमृत महोत्सव की शुरुआत के दिन पुलिस महकमे द्वारा पुलिस लाइन सहित सभी पुलिस भवनों और वाहनों पर तिरंगे फहराए गए। मुख्य कार्यक्रम में पुलिस कार्यालय पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने तिरंगा फहराया और सलामी दी।

विज्ञापन
Azadi ka Amrit Mahotsav started
पुलिस एसएसपी कार्यालय पर ध्वजारोहण करते एसएसपी कलानिधि नैथानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो गई। इसे लेकर पुलिस प्रशासन सहित अलग-अलग महकमों ने कायक्रम आयोजित किए। जगह जगह तिरंगा शान से फहराया गया। इसके अलावा जिले भर में अन्य तमाम संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन


पुलिस भवनों-वाहनों पर फहराए तिरंगे
अमृत महोत्सव की शुरुआत के दिन पुलिस महकमे द्वारा पुलिस लाइन सहित सभी पुलिस भवनों और वाहनों पर तिरंगे फहराए गए। मुख्य कार्यक्रम में पुलिस कार्यालय पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने तिरंगा फहराया और सलामी दी। इसके बाद सभी पुलिस भवनों व सरकारी वाहनों पर तिरंगे लगाकर राष्ट्रगान किया गया।
विज्ञापन


इसी क्रम में डीआईजी दीपक कुमार व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस लाइन के राजकीय आवास ब्लॉक पर तिरंगा फहराया। इसके बाद श्रमदान के तहत पुलिस भवनों में सफाई अभियान चलाया गया। साथ में एसएसपी ने साफ-सफाई को टिप्स दिए और इससे होने वाले लाभ गिनाए। इस मौके पर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी देहात पलास बंसल, एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम सहित सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने निकाली तिरंगा रैली, उमडी भीड़
नगर निगम द्वारा घंटाघर से तिरंगा रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ सांसद सतीश गौतम, मेयर मो. फुरकान, विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त गौरांग राठी आदि ने किया। इस दौरान घंटाघर राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत की धुनों से गुंजायमान रहा। यह रैली विभिन्न मार्गों से भ्रमण कर वापस सेवा भवन पर संपन्न हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे व सामाजिक संगठनों के लोग, पार्षद, नगर निगमकर्मी आदि मौजूद रहे। जिनमें मुख्य रूप से एएमए अरुण कुमार गुप्त, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, एसएनए राज किशोर प्रसाद, ठाकुर प्रसाद, पूजा श्रीवास्तव, एहसान रब आदि मुख्य रूप से थे।

पूर्व मंत्री ने बरौली में निकाली तिरंगा यात्रा
पूर्व मंत्री व विधायक ठा. जयवीर सिंह के नेतृत्व में बरौली क्षेत्र में छेरत प्रिंस पैलेस से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आजादी की अलख में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को याद करने का यह महान अवसर है। आजादी के 75वें वर्ष को हम अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। पूर्व मंत्री ठा.

जयवीर सिंह ने कहा कि हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान को भी याद करना चाहिए जिन्होंने बड़ी-बड़ी कुर्बानियां देकर भारत माता की बेड़ियां काटी थीं। इस दौरान यात्र ने बरौली क्षेत्र में भ्रमण कर हर घर तिरंगा अभियान की सफलता का आह्वान किया। इस मौके पर इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, छर्रा विधायक रविंद्र पाल सिंह, प्रभारी श्रीचंद्र शर्मा, सुनील पांडेय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed