{"_id":"614da5508ebc3e04c222bd59","slug":"azad-samaj-party-convener-chandrashekhar-said-yogi-adityanath-is-telling-lies-voters-will-give-answer-in-up-assembly-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: चंद्रशेखर आजाद बोले- सीएम योगी आंख में आंख डालकर बोल रहे हैं झूठ, 2022 में मतदाता देंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: चंद्रशेखर आजाद बोले- सीएम योगी आंख में आंख डालकर बोल रहे हैं झूठ, 2022 में मतदाता देंगे जवाब
Fri, 24 Sep 2021 03:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 24 Sep 2021 03:45 PM IST
सार
चंद्रशेखर ने कहा कि हाथरस की बेटी के परिजनों को सरकारी आवास व सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंख में आंख डालकर झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ मंडलायुक्त से मिलने पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंख में आंख डालकर झूठ बोल रहे हैं, जिसका जवाब मतदाता 2022 में देंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह मंडलायुक्त गौरव दयाल से हाथरस में घटित अनुसूचित जाति की बेटियों के साथ घटना के विरोध में मुलाकात करने आए थे। उन्होंने कहा कि अगर हाथरस के चंदपा गांव की बेटी के परिजनों को इंसाफ नहीं मिलेगा तो मंडलायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने कहा कि हाथरस की बेटी के परिजनों को सरकारी आवास व सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंख में आंख डालकर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त ने सात दिन में सरकारी नौकरी व आवास देने का आश्वासन दिया है। अगर फिर भी हाथरस की बेटी के प्रकरण में कुछ नहीं हुआ तो मंडलायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन