फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Azad Samaj Party

आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बने चंद्रप्रकाश मौर्य

Fri, 15 Jan 2021 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मौर्य को नियुक्त करते पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सि - फोटो : अमर उजाला

चंद्रशेखर आजाद (भीम आर्मी) की आजाद समाज पार्टी ने अलीगढ़ के चंद्रप्रकाश मौर्य को जिलाध्यक्ष बनाया है। पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह ने चंद्रप्रकाश मौर्य को नियुक्ति पत्र देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह, रवींद्र भाटी, हाजी शबील, सुनील चित्तौड़ ने इसकी पुष्टि की है। चंद्रप्रकाश मौर्य कृष्ण धाम कॉलोनी, आगरा रोड निवासी हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के विस्तार में जुटेंगे। युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे, ताकि संगठन मजबूत हो सके। पार्टी के कारवां को मंजिल तक पहुंचाने में जुटेंगे।
विज्ञापन


भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर बौद्ध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल, राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया ने कहा है कि अलीगढ़ में भीम आर्मी और पार्टी का अच्छा जनाधार बन रहा है। जिला स्तरीय संगठन का गठन होने से इसमें और जान आएगी। गौर हो कि हाथरस की बिटिया प्रकरण में भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी ने खासा हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद को लेकर यहां खासा हंगामा हुआ था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने भी बमुश्किल चंद्रशेखर आजाद को रोका था। जिसके बाद उक्त पार्टी चर्चा में आई। वर्तमान में प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मी बढ़ रही है। आजाद समाज पार्टी ने कुछ अन्य क्षेत्रीय दलों की तरफ हाथ बढ़ाया है। जिसके बाद पार्टी खासी उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed