फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ayodhya Ram Temple: Festive atmosphere in Aligarh on the Pran Pratistha of Ram temple in Ayodhya

Ayodhya Ram Mandir: सुबह उठते ही गुड मॉर्निंग की जगह बोला जय श्री राम, घर-मंदिर में बजने लगे राम भजन

Mon, 22 Jan 2024 10:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 10:57 AM IST
सार

सुबह से ही मोबाइल पर रामभक्तों ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा  की शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया। अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर भी शुभकामना संदेश लगा दिए गए। सोशल मीडिया के अन्य मंच फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स आदि पर धड़ाधड़ राम मंदिर से जुड़ी पोस्ट पड़ना शुरू हो गईं। मोबाइल पर वॉयस मैसेज भी आने लगे, जिसमें भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर बधाई दी गईं।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple: Festive atmosphere in Aligarh on the Pran Pratistha of Ram temple in Ayodhya
राम स्वरूप में नन्हा बच्चा - फोटो : रूपेश कुमार

विस्तार

22 जनवरी यानी अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा वाला दिने की शुरूआत लोगों ने सुबह में गुड मॉर्निंग की जगह उठते समय जय श्री राम बोल कर की। घर में सुबह से ही मोबाइल, टीवी, म्यूजिक सिस्टम पर भगवान राम के भजन लगाकर पूरा माहौल राममय हो गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

सुबह से ही मोबाइल पर रामभक्तों ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा  की शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया। अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर भी शुभकामना संदेश लगा दिए गए। सोशल मीडिया के अन्य मंच फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स आदि पर धड़ाधड़ राम मंदिर से जुड़ी पोस्ट पड़ना शुरू हो गईं। मोबाइल पर वॉयस मैसेज भी आने लगे, जिसमें भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर बधाई दी गईं। घर, मंदिर और संस्थानों में लोगों ने सफाई करना शुरू कर दिया। ठंड के बाबजूद बच्चे, बड़े-बूढ़े नहाकर भगवान राम की आराधना करते दिखे। सब काम से निवृत होकर लोग अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण शुरू होने का इंतजार करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली बनाते हुए
सजे मंदिर, घर के बाहर बन रहीं रंगोली
खैर नगर की गलियों में सुबह से श्री राम के भजन चल रहे हैं। जगह-जगह भंडारों के आयोजन चल रहे हैं। गलियों को गुब्बरों से और फूलों से मंदिरों को सजाया जा रहा है।लोग अपने घरों के बाहर महिलाएं रंगोली बना रही हैं।
रैली
बजरंगवल ने निकाली रैली
अलीगढ़ शहर में अचल ताल, रामलीला ग्राउंड से बजरंगवल द्वारा प्राण प्रतिष्ठा पर रैली निकाली। जिसमें राम भक्तों ने राम भजनों पर डांस किया। रैली में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। रैली में कल्याण सिंह और अशोक सिंघल के चित्र भी दिखे।

प्रसाद वितरण, एलईडी पर सीधा प्रसारण

प्रसाद वितरण

अतरौली कस्बा में रामभक्तों ने शोभायात्रा निकाली। जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। अतरौली के छर्रा अड्डा पर पूर्व चेयरमैन पवन वर्मा, आरएसएस के जिला प्रचारक विश्वप्रताप सिंह, जिला कार्यवाह रामकरण, रोहित वर्मा स्वामी, प्रकाश कसेरा, पंकज वर्मा, यतेंद्र वर्मा आदि ने प्रसाद वितरित किया। अतरौली में एलईडी पर राममंदिर में रामलला विराजमान का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
लाइव
एलईडी पर सीधा  प्रसारण
अलीगढ़ के सेंटर पॉइंट चोराहे पर एलईडी पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया गया। लाइव प्रसारण के दौरान महिलाओं ने राम भजनों पर जमकर डांस किया।
लाइव
डांस

विशाल रैली निकली



रैली

रामभक्तों ने निकाली ट्रैक्टर से शोभा यात्रा
कस्बा गोंडा में रामभक्तों ने ट्रैक्टर पर शोभायात्रा निकाली। गोंडा में जगह-जगह भंडारे भी हुए। रामलीला पैंठ मैदान पर पूजा अर्चना की गई। पूरा गोंडा राम पताका से पटा हुआ है।

पूरी

प्रसाद वितरण, मिठाई बटी
अलीगढ़ के सेंटर पॉइंट चोराहे पर रोटरी क्लब के अलीगढ़ प्राईड ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रसाद वितरण किया। वहीं  सें सेंटर पॉइंट व्यापार मंडल ने मिष्ठान वितरित किया।
मिठाई

सुंदर कांड पाठ
कस्बा बिजौली में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सुंदर कांड का आयोजन किया गया।
सुंदर कांड पाठ

प्रसाद वितरण

प्रसाद
अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित मैरिस टावर पर राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रसाद वितरण किया गया।
कल्याण सिंह आवास
सजा पूर्व सीएम कल्याण सिंह का आवास
अलीगढ़ में मैरिस रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर फूल मालाओं भव्य सजावट की गई।

विजयगढ़ में निकली कलश यात्रा, भोलेनाथ व परिवार की हुई प्राण प्रतिष्ठा

कलश यात्रा
विजयगढ़ कस्बा के मुख्य बाजार में प्राचीन मनकामेश्वर शिव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। मंदिर पर श्री गणेश, कार्तिक, पार्वती नंदीगढ़ के साथ आकर्षक मूर्तियां के साथ प्राण प्रतिष्ठा पंडित राजकुमार शर्मा श्रीकृष्ण शर्मा के द्वारा वेदों उच्चारण के साथ संपन्न हुई। जिसमें सुबह कलश यात्रा मंगलबाग से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होती हुई बैंड बाजों के साथ निकाली। जगह-जगह भक्तगणों ने फूल बरसाए और जगह-जगह चाय-दूध आदि का वितरण हुआ।  

मंदिर के प्रबंधक शिवशंकर वार्ष्णेय ने सभी भक्तों को राम दुपट्टा पहनाकर कलश यात्रा में सम्मानित किया। युवतियों व महिलाओं ने कलश यात्रा में जमकर नृत्य किया। अलीगढ़ से भोलेनाथ पार्वती हनुमान जी की नृत्य करती हुई कलश यात्रा में झांकी निकाली, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।  इस मौके पर शिवशंकर वार्ष्णेय, दिनेशचंद राजा, विमल गांधी, राजेश गर्ग, सुमित वार्ष्णेय, मुरारीलाल वार्ष्णेय, दिगंबर सिंह, विशाल पारूआ,बसंती देवी, किरण देवी, राजरानी वार्ष्णेय,सीमा वार्ष्णेय,गुंजन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed