फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ayodhya Ram mandir

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को मां काली की महाआरती

Wed, 10 Jul 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram mandir
माँ काली व हनुमान की महाआरती में भाग लेते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए विहिप व बजरंग दल महानगर के पदाधिकारियों ने सासनी गेट चौराहा पर वाहनों को रोककर पर मां काली की महाआरती की। साथ ही पर्यावरण जागरूकता को पौधों का वितरण किया।
विज्ञापन

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष बहन योगेश ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बहुत जल्द बनेगा। हमें इस बात की चिंता जरूर करनी चाहिए कि अलीगढ़ में किसी भी मठ मंदिर को असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान नहीं पहुंचाया जाए। विश्व हिन्दू परिषद के महानगर मंत्री इंद्रपाल सिंह ने बताया कि विहिप ने एक विशेष योजना अलीगढ़ जनपद के मठ मंदिरों को लेकर बनाई है। जिसमें विश्व हिंदू परिषद महानगर के प्रमुख मंदिरों पर हर माह महाआरती का आयोजन करेगा। इसका प्रारंभ सासनी गेट स्थित मां काली मंदिर से हुआ है। इसी के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद ने संपूर्ण जनपद के मठ मंदिरों एवं मंदिर समिति से संपर्क भी तेजी से बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

बजरंगदल महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि प्रसाद के रूप में पौधों का वितरण इसलिए किया जा रहा है क्योंकि हमारा पर्यावरण बहुत दूषित हो चुका है। पर्यावरण की रक्षा हेतु बजरंगदल ने यह तय किया है कि महाआरती के पश्चात प्रसाद के रूप में पौधों का वितरण किया जाएगा। इस दौरान महानगर सत्संग प्रमुख अमित भारद्वाज, विभाग मंत्री रामकुमार आर्य, महानगर संयोजक गौरव शर्मा, रितेश वर्मा, शेखर शर्मा, मयंक कुमार, प्रवीण शर्मा, मोनू पंडित, अजय गुप्ता, आशू सक्सेना, गुलशन ठाकुर, अमित भारद्वाज, विशाल शर्मा, सुभ्रांत, गौरव माहेश्वरी, महानगर मीडिया प्रमुख विशाल देशभक्त, मुकेश राजपूत, योगेश आर्य, मानसिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed