फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ayaz, ashvini, rajeev, manoj join samajvadi party

अश्विनी, राजीव, मनोज, अयाज सहित कई नेता सपा में शामिल

Sun, 11 Apr 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ayaz, ashvini,  rajeev, manoj join samajvadi party
लखनऊ में अश्वनी शर्मा के सपा में शामिल होने पर सदस्यता ग्रहण कराते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश याद? - फोटो : CITY OFFICE
पंचायत चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कांग्रेस छोड़ कर सपा में शामिल हुए नेताओं ने सियासी पारा और चढ़ा दिया है। शनिवार को पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, राजीव सेनानी, मनोज गुप्ता और अयाज शेरवानी सहित कई नेता सपा में शामिल हुए। सपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह भी लखनऊ में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, युवा नेता अयाज शेरवानी, पूर्व विधायक ठाकुर नेत्रपाल सिंह के पौत्र एवं उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव सेनानी, पूर्व अध्यक्ष सपा व्यापार सभा मनोज गुप्ता सहित कुछ प्रधान व अन्य लोग शामिल हैं। सपा में जाने वालों में बृजराज सिंह राणा का भी नाम शामिल है, लेकिन उनके पार्टी में शामिल होने का एलान एक दो दिन में होगा। तीन दिन पहले ही वह कांग्रेस की रेलवे रोड की बैठक में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह भी डटे थे लखनऊ में
कांग्रेसियों के सपा में शामिल होने के दौरान पूर्व सांसद एवं हाल ही में सपाई हुए चौ. बिजेंद्र सिंह भी अपने कुछ साथियों के साथ लखनऊ में डटे थे। पूर्व सांसद ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी सहित अन्य नेताओं से मुलाकात कर मंच साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजदूर, किसान और नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ने में कांग्रेस फेल हो चुकी है। प्रदेश की जनता सपा की ओर मुड़ रही है। सपा ही भाजपा का विकल्प है। उनके साथ पंडित कपिल शर्मा, ठाकुर इंद्रदेव सिंह चौहान एवं लोकेश चौधरी उपस्थित रहे।
आलाकमान सोचे नहीं तो परिणाम गंभीर
पूर्व जिला को-ऑर्डिनेटर राजीव गुप्ता लीडर ने कहा कि अश्वनी शर्मा के सपा में जाने वह स्तब्ध हैं और उनकी नई राजनीतिक यात्रा पर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। राजीव ने कहा कि वह पार्टी हाईकमान से आग्रह करेंगे कि इस विषय पर गंभीरता पूर्वक विचार करें।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत शर्मा ‘टोटो’ ने कहा कि पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा होने के कारण वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। पंचायत चुनाव के बीच नेताओं का पार्टी छोड़ना शुभ संकेत नहीं है। इस पर नेतृत्व को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed