फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Awareness was created among the public regarding fire safety

Aligarh News: आम जन को आग से बचाव के लिए किया जागरूक

Wed, 15 Apr 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 15 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created among the public regarding fire safety
अग्निशमन स्मृति दिवस पर रैली निकालते अग्निशमनकर्मी।  - फोटो : samvad
जिले में मंगलवार को अग्निशमन स्मृति दिवस पर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस वर्ष की थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज रखी गई है।
विज्ञापन




यह सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक चलेगा। इस अवसर पर बन्नादेवी अग्निशमन केंद्र पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में शोक परेड का आयोजन किया गया। फायर कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर अपने कर्तव्य के दौरान बलिदान हुए जवानों को नमन किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि हर फायर कर्मी को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभानी चाहिए।
विज्ञापन



यहां अग्निशमन अधिकारी बन्ना देवी संजीव कुमार सिंह, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी तालानगरी फरमान मलिक समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद जागरुकता रैली निकाली गई। रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों व ग्रामीण इलाकों में पहुंची। डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसएसपी नीरज जादौन, एसपी क्राइम ममता कुरील अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को पिन फ्लैग लगाकर आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed