{"_id":"631394e70fed8b26c06e818f","slug":"automatic-signal-system-started-in-third-line-in-somna-kulwa-city-office-news-ali2995902111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमना-कुलवा में तीसरी लाइन में स्वचालित सिग्नल प्रणाली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमना-कुलवा में तीसरी लाइन में स्वचालित सिग्नल प्रणाली शुरू
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर सोमना-कुलवा स्टेशन के बीच तीसरी रेलवे लाइन स्वचालित सिग्नल प्रणाली से लैस हो गई है। ऐसा होने से अब ट्रेनें समय पर चलेंगी। पहले चरण में खुर्जा से डांबर स्टेशन के मध्य स्वचालित सिग्नल प्रणाली का कार्य किया जा रहा था। री-मॉडलिंग के काम के कारण शनिवार को पांच ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंची, जबकि ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का संचालन करीब 80 मिनट की देरी से हो सका।
रेलवे की दोनों लाइनें पहले से ही स्वचालित प्रणाली से लैस हैं। अब अप थर्ड लाइन को भी इसी प्रणाली से लैस किया गया है। गाजियाबाद से खुर्जा, डांबर, सोमना-कुलवा स्टेशन के मध्य मेगा ब्लॉक के बाद यहां भी स्वचालित सिग्नल प्रणाली चालू हो गई है। अब कुलवा से महरावल के बाद इसे सीधे अलीगढ़ स्टेशन से जोड़ा जाएगा।
री-मॉडलिंग के चलते अप लाइन की महानंदा एक्सप्रेस एवं नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन एक-एक घंटे, कालका मेल 45 मिनट, टीएडी पैसेंजर ट्रेन 20 मिनट की देरी से संचालित हुईं। अलीगढ़ से दिल्ली के बीच दोपहर 03:20 पर चलने वाली ईएमयू पैैसेंजर ट्रेन करीब 80 मिनट की देरी से अलीगढ़ स्टेशन से गंतव्य को रवाना की गई। ट्रेनों के प्रभावित रहने से गंतव्य को जाने वाले मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।