फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aunt sentenced to 10 years for culpable homicide

Aligarh News: दुष्कर्म के बाद बच्ची की गैर इरादतन हत्या में मौसी को 10 साल सजा, मौसेरे भाई ने किया था गलत काम

Tue, 02 May 2023 10:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 May 2023 10:37 PM IST
सार

पिता ने 17 सितंबर 2020 को पुलिस को जानकारी दी और बताया कि चार वर्ष की बेटी संग सगे मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया और उसे शौचालय में बंद कर दिया गया। इस दौरान पुलिस हरकत में आई तो जांच के दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट में कीड़े पड़ गए थे।

विज्ञापन
Aunt sentenced to 10 years for culpable homicide
अदालत ने सुनाई सजा

विस्तार

अलीगढ़ में इगलास के बहुचर्चित सादाबाद की बच्ची संग मौसेरे भाई द्वारा दुष्कर्म किए जाने और बाद में मौसी के उत्पीडऩ से बच्ची की मौत के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। एडीजे विशेष पॉक्सो तृतीय वीरेंद्र नाथ पांडेय की अदालत से दुष्कर्म पीडि़त बच्ची की गैर इरादतन हत्या की दोषी मौसी को दस वर्ष कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। बता दें कि इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी की बाद में बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

विज्ञापन


अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी संजय शर्मा व लव कुमार बंसल के अनुसार घटनाक्रम 2020 का है। सादाबाद हाथरस के मजदूर की पत्नी की जनवरी 2020 में मौत के बाद उसके दो बेटे व दो बेटियों के लालन-पालन का संकट आ गया। इसी बीच जुलाई में इगलास क्षेत्र बच्चों की मौसी मीनेश देवी उर्फ मीरा चारों बच्चों को अपने साथ ले आई। कुछ दिन बाद दोनों बेटों को वापस उनके गांव छोड़ दिया गया, जबकि चार और 13 वर्ष की बेटियों को अपने साथ रख लिया था। इसी दौरान बच्चियों के पिता को जानकारी मिली कि उनकी छोटी बेटी संग गलत हरकत हुई है।
विज्ञापन


पिता ने 17 सितंबर 2020 को पुलिस को जानकारी दी और बताया कि चार वर्ष की बेटी संग सगे मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया और उसे शौचालय में बंद कर दिया गया। इस दौरान पुलिस हरकत में आई तो जांच के दौरान बच्ची के प्राइवेट पार्ट में कीड़े पड़ गए थे। उसे भूखा-प्यासा रखा। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां से दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां चार अक्टूबर को बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सादाबाद में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में प्रारंभिक स्तर पर पुलिस लापरवाही के आरोप में तत्कालीन इंस्पेक्टर इगलास प्रवीण कुमार मान को निलंबित किया गया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौसेरे भाई को हिरासत में लेकर आगरा बाल सुधार गृह भेज दिया था। जहां मानसिकर रूप से कमजोर आरोपी की भी मौत हो गई। इस मामले में बच्ची की गैर इरादतन हत्या की आरोपी मौसी मीनेश को दोषी करार देकर दस वर्ष कैद व 21 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed