{"_id":"62129ab80354c73d7052da1f","slug":"auction-on-80-players-in-aligarh-pro-kabaddi-league-city-office-news-ali2855887175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग में 80 खिलाड़ियों पर लगी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग में 80 खिलाड़ियों पर लगी बोली
विज्ञापन
अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग में खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग के लिए एसवी कॉलेज के क्रीड़ा हॉल में 80 खिलाड़ियों पर बोली लगी। उन्हें प्रदर्शन के आधार पर टीम से जोड़ा गया। नगर निगम ने 25 हजार और सात प्रायोजकों ने 21-21 हजार रुपये में टीम खरीदी।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीयगान से हुआ। टीम खरीदने वालों में संजय महेश्वरी क्रिएटिव क्लब, छर्रा से नवनीत महेश्वरी, सराफ मार्केट से अरुण सराफ, आभा होटल ग्रुप के मालिक अखिल गुप्ता, नगर निगम से राजेश गुप्ता, कौड़ियागंज से कमल अग्रवाल, अखिल महेश्वरी, अंशुल अग्रवाल शामिल हैं। लीग के मैच चार मार्च से खेले जाएंगे।
सभी टीमों का प्रतीक चिन्ह व टीम के नाम के साथ खिलाड़ियों की घोषणा सोमवार की जाएगी। 500 से अधिक खिलाड़ियों में से 80 खिलाड़ी खरीदे गए। कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद अली की देखरेख में जगदीश शर्मा, कल्याण सिंह वर्मा, पवन कुमार, मोहित तोमर, गजेंद्र तिवारी, नरेश, अवधेश सारस्वत, हरी राज, दीक्षा, यतेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, करण सिंह, चंद्रशेखर, संजय शर्मा, अजीत सिंह ने आए हुए सभी कबड्डी खिलाड़ियों का ट्रायल कराया। इस अवसर पर भाभी जी घर पर हैं के लेखक मनोज संतोषी, एसवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके गुप्ता, उप क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह, राहुल भाटी, भगत सिंह बाबा आदि मौजूद रहे। संचालन प्रो. लीग कबड्डी के प्रमुख आयोजक व मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सराफ हैं। सचिव मजहर उल कमर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रायोजकों ने कहा कि जो अच्छा खेलेंगे उन खिलाड़ियों को अपने प्रतिष्ठान, फैक्टरी, होटल आदि में नौकरी देंगे।