फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   routes will be changed in the city

Aligarh News: डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को, रूट रहेगा डायवर्ट

Sun, 14 Apr 2024 04:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2024 04:34 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वे बाईपास से गंतव्य के लिए रवाना होंगे। केवल एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों के आवागमन पर छूट रहेगी।

विज्ञापन
routes will be changed in the city
रूट डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर शहर में 14 अप्रैल को विभिन्न शोभायात्रा एवं कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वे बाईपास से गंतव्य के लिए रवाना होंगे। केवल एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों के आवागमन पर छूट रहेगी।

विज्ञापन


डायवर्जन
दोपहर दो बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक 
- बौनेर तिराहा/ओजोन सिटी कट की तरफ से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बस, महानगर बस सेवा, निजी बस एवं कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बौनेर तिराहा से परिवर्तित होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

- सारसौल चौराहा की तरफ से शहर की तरफ आने वाले वाले सभी प्रकार के वाहन सारसौल चौराहा से परिवर्तित होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे।
- रामघाट रोड/अतरौली की तरफ से शहर की तरफ आने वाले वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन क्वार्सी चौराहा से परिवर्तित होकर जा सकेंगे।
- आगरा व मथुरा की तरफ से सासनीगेट शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन मथुरा रोड, मथुरा पुल, सासनीगेट चौराहे से गंतव्य के लिए जा सकेंगे।
- मसूदाबाद रोडवेज बस अड्डे से संचालित होने वाली बसों को सारसौल चौराहे की ओर परिवर्तित किया जाएगा।

आंतरिक डायवर्जन
(समय दोपहर तीन बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक)
-मसूदाबाद चौराहे से रसलगंज की तरफ, शोभायात्रा प्रारंभ होने के समय रसलगंज चौराहे से कठपुला की ओर, सुभाष चौक से कठपुला की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शोभायात्रा सराय हकीम पहुंचने पर रसलगंज से बारहद्वारी की ओर, बारहद्वारी से रसलगंज की ओर, मामूभांजा, मीरूमल से बारहद्वारी की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- शोभायात्रा के दुबे का पड़ाव पहुंचने पर रामघाट रोड, एटा चुंगी, कंपनीबाग, गांधी आई से व मदारगेट, मानिक चौक की ओर से हल्के वाहन समेत सभी तरह के वाहनों पर रोक रहेगी।

नो-ट्रैफिक जोन
- शोभायात्रा के जिला चिकित्सालय मलखान सिंह रोड से गुजरते समय रसलगंज से बारहद्वारी तक।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed