फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempted self-immolation after chaat-pakodi cart overturned

Aligarh News: चाट-पकौड़ी की ठेल पलटने पर आत्मदाह का प्रयास

Sat, 28 Jun 2025 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Attempted self-immolation after chaat-pakodi cart overturned
कस्बा में शुक्रवार की सुबह चाट-पकौड़ी बेचने वाले युवक की ठेली नाली में पहिया चले जाने से पलट गई। नुकसान और नाली से पटिया हटाए जाने से गुस्साए युवक ने अपने ऊपर डीजल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे लोगों ने समझा- बुझाकर बचा लिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक युवक सब्जी पैंठ के पास दुकान पर चाट-पकौड़ी, टिक्की बेचता है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे घर से चाट-पकोड़ी आदि सामान को ठेली में लगाकर दुकान आ रहा था, तभी दुकान के पास वाली गली की नाली में उसकी ठेली का पहिया चला गया और उसकी ठेली पलट गयी, जिससे करीब तीन हजार रुपये कीमत का सामान बिखर गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार नुकसान से गुस्साए युवक ने पास में ही डीजल निकालकर खुद के ऊपर आत्मदाह के इरादे से अपने ऊपर उंडेल लिया। इस पर लोगों ने आनन-फानन उसे रोक लिया। युवक का आरोप था कि पिछले काफी समय से मेरी किराये की दुकान के आगे आसपास के कुछ दुकानदार अपनी दुकान के आगे की कीचड़ को भी मेरी दुकान के आगे इक्ठठा करा देते है, जिसका मैने कई बार विरोध भी किया है। लेकिन मेरी बात को आज तक नही सुना गया है। इससे में परेशान आ गया था। इसलिए मैंने डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। लेकिन मुझे यह कदम नहीं उठाना चाहिए था, ये मेरी गलती है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह का कहना है कि हमारे पास इस तरह की न तो कोई सूचना आई है और ना ही किसी ने कोई शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मदाह जैसी बात मेरी जानकारी में नहीं है। अगर कीचड़ आदि इकट्ठा होने से किसी को परेशानी है तो उसका आगे से समाधान कराया जाएगा। डॉ. डीएस भारती चेेयरमैन चंडौस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed