{"_id":"68e0ba0a1a290ac85506e3e0","slug":"attempted-physical-harassment-of-a-student-in-the-park-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पार्क में छात्रा संग दुष्कर्म की कोशिश, दबोचा, मुकदमा दर्ज, दो बार होटल में कर चुका है गंदा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पार्क में छात्रा संग दुष्कर्म की कोशिश, दबोचा, मुकदमा दर्ज, दो बार होटल में कर चुका है गंदा काम
Sat, 04 Oct 2025 11:39 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:39 AM IST
सार
छात्रा की कापी के ही एक कागज पर हाथ से पेंसिल से शादी का कार्ड बनाया था, जिसमें दोनों के नाम उल्लेखित हैं। साथ में आज शुक्रवार को हल्दी, शनिवार को तेल, रविवार को घुड़चढ़ी, सोमवार को बारात, मंगलवार को प्रतिभोज का उल्लेख है। जिसमें एक तरफ विनीत में दिल बना हुआ है, जबकि दूसरी ओर कुछ नाम उल्लेखित हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म की कोशिश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के नकवी पार्क में 3 अक्तूबर सुबह दूसरे समुदाय का युवक अपनी पड़ोस में रहने वाली आठवीं की छात्रा को दुष्कर्म के इरादे से लेकर पहुंच गया। आरोपी की हरकतों को देख पार्क में टहलने आए लोगों ने उसे दबोच लिया। खबर देकर पुलिस बुला ली। बाद में छात्रा ने भेद खोला कि पहले भी आरोपी उसे दो बार होटल में ले जाकर डरा धमकाकर दुष्कर्म कर चुका है। आज भी इसी नीयत से लेकर आया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार 3 अक्तूबर सुबह नकवी पार्क में टहलने पहुंचे लोगों की नजर पार्क में झाड़ियों की ओर गई। वहां एक युवक 13-14 वर्ष की एक छात्रा को धमका रहा था। उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। इस पर लोगों ने युवक को दबोच लिया। जब युवक व छात्रा से पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम पता बताते हुए कहा कि वह आठवीं की छात्रा है। सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। तभी आरोपी फुसलाकर उसे यहां ले आया। बाद में छात्रा के परिजन व पुलिस बुला ली गई। खबर पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस दोनों को थाने ले गई।
विज्ञापन
जहां छात्रा व उसके परिवार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फुरकान उसी के मोहल्ले का है। यह पूर्व में भी उसे इसी तरह फुसलाकर अलग अलग ओयो होटलों में लेकर गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों बार उसे डरा धमका दिया था। कहा था कि अगर किसी को कुछ बताया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। इसी डर से अब तक वह चुप रही। बाद में छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने फुरकान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को अब शनिवार को जेल भेजा जाएगा। वहीं छात्रा का मेडिकल परीक्षण आदि की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि मामले में विवेचना में पूर्व के घटनाक्रम के साक्ष्य भी संकलित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बरामद हुआ हाथ से लिखा शादी का कार्ड
युवक ने छात्रा को बातों में फुसलाकर उससे शादी करना तय कर लिया था। इसी क्रम में छात्रा की कापी के ही एक कागज पर हाथ से पेंसिल से शादी का कार्ड बनाया था, जिसमें दोनों के नाम उल्लेखित हैं। साथ में आज शुक्रवार को हल्दी, शनिवार को तेल, रविवार को घुड़चढ़ी, सोमवार को बारात, मंगलवार को प्रतिभोज का उल्लेख है। जिसमें एक तरफ विनीत में दिल बना हुआ है, जबकि दूसरी ओर कुछ नाम उल्लेखित हैं। एसएचओ पंकज मिश्रा के अनुसार यह हाथ से कागज पर लिखा गया है। छात्रा के अनुसार यह भी आरोपी ने ही बनवाया था।