{"_id":"63aadfe880a8b92a76657cff","slug":"attempt-to-rob-dg-machine-and-bike-from-laborers-laying-5g-line-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 5 जी लाइन बिछाने वाले मजदूरों से डीजी मशीन और बाइक लूटने का प्रयास, एक बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 5 जी लाइन बिछाने वाले मजदूरों से डीजी मशीन और बाइक लूटने का प्रयास, एक बदमाश गिरफ्तार
Tue, 27 Dec 2022 05:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:37 PM IST
सार
अलीगढ़ के गंगीरी थाना अंतर्गत गांव उदयपुर पर 5 जी लाईन बिछाने का काम कर रहे मजदूरों से दो बदमाशों ने लाखों रूपये की डी जी मशीन व बाइक लूटने की कोशिश की गई। एक शातिर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और दूसरा भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
लूट के बाद पकड़ा गया शातिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के गंगीरी थाना अंतर्गत गांव उदयपुर पर 5 जी की लाईन बिछाने का काम चल रहा था। दो बदमाशों ने काम कर रहे मजदूरों के कनपटी पर तमंचा रख कर मार पीट की। लाखों रूपये की कीमत वाली मिट्टी की खुदाई करने वाली डी जी मशीन व बाइक लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन
लूट कर बाईक पर भाग रहे दो बदमाशों में से एक बदमाश को मशीन व बाईक समेत ग्राम बिलौना से चितरासी बम्बे पर दबोच लिया। कासगंज के नमैनी गांव निवासी कमल सिंह पुत्र भगवान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित से डीजी मशीन और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए शातिर कमल सिंह पर अलीगढ़ के दादों व गंगीरी थाने में तीन मामले दर्ज हैं। वहीं कासगंज के ढोलना और कोतवाली में पांच मुकदमे दर्ज हैं।