{"_id":"6780305ee21a48adf70eb0b7","slug":"attempt-to-rape-a-teenage-girl-two-caught-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101940-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, दो पकड़े, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, दो पकड़े, मुकदमा दर्ज
Fri, 10 Jan 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:54 AM IST
सार
रात आठ बजे दोनों आरोपी महिला की झोपड़ी में घुस गए और 13 वर्षीय किशोरी को दबोच लिया। शोर मचाने पर किशोरी के भाई की आंख खुल गई। इस पर दोनों भाग गए।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर झोपड़ी में सो रही एक किशोरी के साथ हरदुआगंज के गांव बरौठा निवासी दीप चंद व कन्हैया ने दुष्कर्म की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
थाना बरला के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला अपने परिवार के साथ ईंट पथाई का कार्य करती है। इसी भट्ठे पर दोनों आरोपी भी मजदूरी करते हैं। 8 जनवरी रात आठ बजे दोनों महिला की झोपड़ी में घुस गए और 13 वर्षीय किशोरी को दबोच लिया। शोर मचाने पर किशोरी के भाई की आंख खुल गई। इस पर दोनों भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर थाना अतरौली व पालीमुकीमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन