फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Attempt to cheat a female health worker by posing as a policeman

Hathras News: पुलिसकर्मी बन महिला स्वास्थ्यकर्मी से ठगी का प्रयास, खुद को बताया गुरुग्राम थाना प्रभारी

Tue, 02 Apr 2024 12:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 02 Apr 2024 12:14 AM IST
सार

एमडीटीबी चीफ फार्मासिस्ट के पास एक अनजान नंबर से फोन आया और कहने लगा कि वह गुरुग्राम थाने का इंचार्ज है। कहा, बेटे ने कार चलाते समय एक व्यक्ति को कुचल कर मार दिया है। वह थाने में बंद है। थोड़ी देर में उच्च अधिकारियों के आने पर उसे जेल भेज दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Attempt to cheat a female health worker by posing as a policeman
ठगी - फोटो : istock

विस्तार

फोन पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर एमडीटीबी की चीफ फार्मासिस्ट से ठगी का प्रयास किया। शातिर ने खुद को गुरुग्राम थाना प्रभारी बताया। पीड़िता ने इस मामले में थाना हाथरस गेट में शिकायत की है।
विज्ञापन


एमडीटीबी चीफ फार्मासिस्ट शची सिंह निवासी मुंशी गजाधर सिंह मार्ग थाना हाथरस गेट ने बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया और कहने लगा कि वह गुरुग्राम थाने का इंचार्ज है। कहा, बेटे ने कार चलाते समय एक व्यक्ति को कुचल कर मार दिया है। वह थाने में बंद है। थोड़ी देर में उच्च अधिकारियों के आने पर उसे जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


ठग ने महिला को उसके बेटे के चिल्लाने की आवाज भी सुनाई, जिससे वह घबरा गई। ठग ने महिला से कहा कि पचास हजार तुरंत ट्रांसफर करदें, नहीं तो बेटे को जेल भेज दिया जाएगा। महिला रुपये ट्रांसफर करने के लिए अलीगढ़ रोड स्थित आर्यावर्त बैंक पहुंची। जहां बैंककर्मी ने फ्रॉड कॉल बताते हुए महिला को समझाया। मामले की शिकायत थाना हाथरस गेट में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed