फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attack on meat traders in Aligarh

मीट व्यापारियों पर हमला: आई रिपोर्ट, गाड़ी में था भैंस का मीट, विहिप-बजरंग दल ने घटना से झाड़ा पल्ला

Tue, 27 May 2025 11:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 May 2025 11:41 AM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने 24 मई को पनैठी में मीट व्यापारियों के साथ हुई मारपीट की घटना में अपनी संलिप्तता से इन्कार किया है। 26 मई को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, विहिप के विभाग मंत्री मुकेश राजपूत ने स्पष्ट किया कि इस घटना से उनके संगठन का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
Attack on meat traders in Aligarh
एसएसपी कार्यालय पर पुलिस-सपा के पदाधिकारियों में धक्का-मुक्की के बाद वार्ता करते एसएसपी संजीव सुमन - फोटो : संवाद

विस्तार

अतरौली के मीट व्यापारियों द्वारा ले जाया जा रहा मांस भैंस का ही था। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस बात की पुष्टि मथुरा प्रयोगशाला को भेजे गए नमूने की जांच से हो चुकी है। मथुरा से लाई गई रिपोर्ट एसपी देहात अमृत जैन को भेजी गई है। अब इस रिपोर्ट के आधार पर अब मीट व्यापारियों पर दर्ज हुए गोवंश निवारण अधिनियम के मुकदमे में निर्णय लिया जाएगा। थानाध्यक्ष धीरज कुमार का कहना है कि टीम वहां से रिपोर्ट लेकर आ रही है। अधिकारियों के स्तर से उसके अध्ययन के बाद निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


अज्ञात बवालियों की तलाश में जुटी टीम
इस घटना में मीट व्यापारी के पिता की ओर से दर्ज कराए गए चौथ वसूली और जानलेवा हमले के मुकदमे में पुलिस अब तक तीन नामजदों को जेल भेज चुकी है, लेकिन नामजदगी में शामिल कई नामों पर उठे सवाल के बाद पुलिस अब अज्ञात बवालियों की तलाश करने में जुटी है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज से लेकर कॉल डिटेल रिपोर्ट खंगाली जा रही है तो कुछ की लोकेशन देखकर उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि अभी किसी नामजद की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, तीन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh: मीट व्यापारियों पर हमला-बवाल में तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, गरमाई सियासत, विपक्ष हुआ हमलावर
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप और बजरंग दल ने पनैठी घटना से पल्ला झाड़ा, कार्रवाई की मांग
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने 24 मई को पनैठी में मीट व्यापारियों के साथ हुई मारपीट की घटना में अपनी संलिप्तता से इन्कार किया है। 26 मई को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, विहिप के विभाग मंत्री मुकेश राजपूत ने स्पष्ट किया कि इस घटना से उनके संगठन का कोई लेना-देना नहीं है।

मुकेश राजपूत ने कहा कि घटना में मीट ले जाने के नियमों का पालन नहीं किया गया, जिससे अफवाह फैली और स्थानीय लोगों में आक्रोश पनपा। 10-15 दिन पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें मांस को लेकर कुछ अफवाहें थीं। खुले में मीट ले जाना गलत है और इसी वजह से यह घटना हुई। उन्होंने मांग की कि जांच में यदि मांस गोवंश का पाया जाता है, तो जिस कट्टीघर का नाम सामने आया है, उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा, विहिप और बजरंग दल आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। राजपूत ने कहा कि जगह-जगह चेक प्वाइंट होने के बावजूद वाहनों की जांच क्यों नहीं हुई, इसकी भी जांच होनी चाहिए और संबंधित दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। आने वाले त्योहारों को देखते हुए उन्होंने प्रशासन को अत्यधिक सावधानी और सतर्कता बरतने की सलाह दी।

संगठन को बदनाम करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

विहिप ब्रज प्रांत के सोशल मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी ने इस घटना को लेकर विहिप और बजरंग दल पर लगाए जा रहे आरोपों की निंदा की। उन्होंने कहा कि संगठन है और ऐसे आरोपों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रशासन इस मामले में आरोपियों पर संविधान सम्मत कठोर से कठोर कार्रवाई करे। विहिप के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख गजेंद्र ने शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की।


भड़का विपक्ष, एसएसपी ऑफिस पर धक्का-मुक्की और नोकझोंक
अलीगढ़ के हरदुआगंज के अलहदादपुर में संरक्षित पशुओं के अंदेशे पर मीट कारोबारियों संग हुई मारपीट का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। 26 मई को पीड़ितों के समर्थन में विपक्षी दलों के कार्यकर्ता जुलूस निकाल नारेबाजी करते हुए एसएसपी कार्यालय पर पहुंच गए। इस दौरान कार्यालय में प्रवेश करने से रोकने पर इनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक और धक्का मुक्की हो गई।

पुलिस ने उन्हें गेट पर रोकने की कोशिश की, लेकिन वे पुलिस कर्मियों को धक्का देते हुए परिसर में घुस गए। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक हूई। धक्का-मुक्की में विधायक वीरेश यादव गिर गए, उन्हें मामूली चोटेंआई हैं। एसएसपी संजीव सुमन अपने कार्यालय से बाहर आए और भीड़ को शांत किया। इसके बाद उन्होंने दस नेताओं के वार्ता के लिए अंदर बुलाया और उन्हें दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सपा, कांग्रेस, बसपा, आप और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी के अलावा कलक्ट्रेट में भी डीएम संजीव रंजन को भी एक ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें... Aligarh: प्रतिबंधित पशु कट्टी के आरोप में चार लोगों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, हंगामा, मुकदमा दर्ज
ज्ञापन देने वालों में यह रहे मौजूद
दोनों जगहों पर प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर,महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी,पूर्व विधायक जफ़ऱ आलम,वीरेश यादव,अज्जू इस्हाक़, कांग्रेस से पूर्व विधायक विवेक बंसल,महानगर अध्यक्ष नावेद खान,नौशाद क़ुरैशी, बीएसपी से अंसार अहमद ,उमेर खान, एआईएमआई से जिला अध्यक्ष यामीन अब्बासी,महानगर अध्यक्ष बुंदु खान,आप से इमरान राजा,आज़ाद समाज पार्टी से जुनैद ज़मीर,जमीयत उलेमा हिन्द के अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद कासमी,अल क़ुरैश वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सोहराब क़ुरैशी,अमुवि छात्र नेता ज़ानिब हसन, इंजमाम उल हक,अदनान हमीद,व्यापार नेता सन्नी सारस्वत,सफाई कर्मचारी नेता तरुण वाल्मीकि,व्यापारी नेता एम ए खान ग़ांधी के अलावा पीडि़त व्यापारियों के परिजन आदि शामिल थे।

पीड़ितों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष और यूपी प्रभारी रूबी खान की अगुवाई में घायलों से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचा और घायलों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान प्रदेश प्रभारी मोहम्मद खान, मुनीर अकबर, जमील अहमद, वसीम ठाकुर, अनवर आकी़ल, विंसेंट जोएल,मुस्तकीम अंसारी आदि मौजूद रहे। बाद में इन्होंने डीएम को ज्ञापन भी दिया।

एसएसपी से मिले युवा भाजपाई
इस मामले में भाजयुमो नेता अर्जुन सिंह भोलू पर नामदजगी के मुद्दे पर भाजयुमो कार्यकर्ता एसएसपी से मिले और अर्जुन सिंह की नामजदगी को गलत बताया। एसएसपी ने भरोसा दिया कि किसी को निर्दोष नहीं परेशान किया जाएगा। भोलू के विषय में कहा कि वे वहां नहीं थे तोउनको परेशान नहीं किया जाएगा। एसएसपी से मिलने वालों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, दीपक शर्मा आजाद, अमित गोस्वामी, सौरभ चौधरी आदि शामिल थे।

घायलों की हालत में हो रहा सुधार
घायलों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। तीन को वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि एक अभी आईसीयू में है।

गिरीश प्रधान के समर्थन में शेखूपुर के लोग, लिखा खून से पत्र
इस मुकदमे में नामजद गिरीश प्रधान शेखूपुर के नाम को लेकर भी लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि वे घटनास्थल पर नहीं थे, फिर भी उनका नाम लिखा गया।
जलाली वन खंडेश्वर मंदिर पर क्षेत्रीय लोगों की बैठक हुई। इसमें मौजूद रहे रविकांत आर्य ने बताया की गिरीश प्रधान बेकसूर हैं। मुकदमा वापस नहीं होने पर वे भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में खून से पत्र लिखकर पुलिस अधिकारियों को भेजा है। इस बैठक में प्रिंस जादौन राजकुमार सिंह, सुभाष पचौरी, पूर्व अध्यक्ष रोहन सिंह बघेल, मदन ठाकुर, मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed