फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atrauli passed an expenditure budget of Rs 74 crore without debate.

Aligarh News: अतरौली में बिना बहस 74 करोड़ का व्यय बजट पारित

Sun, 26 Apr 2026 02:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Atrauli passed an expenditure budget of Rs 74 crore without debate.
अतरौली में बैठक में मौजूद चेयरमैन, ईओ  व तहसीलदार। संवाद  - फोटो : samvad
नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक चेयरमैन वीरेंद्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा व परिषद की ईओ अमिता वरुण ने भाग लिया। बैठक में 74.66 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय का प्रस्ताव मात्र पांच मिनट में बिना बहस के पारित हो गया। अधिकांश सभासदों ने बजट के समर्थन में हाथ उठाकर समर्थन किया। नामित सभासदों ने बैठक में विभिन्न प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन

इससे पूर्व परिषद के निर्माण प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बजट के नियमों को पढ़कर सभासदों को सुनाया। नामित सभासद अंजना जैन ने नगर के मुख्य मार्गों, चौराहों और मुख्य बाजारों में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। अवंतीबाई चौराहे पर अतिक्रमण के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर नाराज़गी व्यक्त की। ईओ ने कहा अगले महीने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सभासद फरमान उल्ला खां ने नगर से आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए कहा। ईओ ने वन विभाग को पत्र लिखकर भेजने की बात कही। इस मौके पर सभासद मुन्नी गाजी, कपिल गुप्ता, राजवती देवी, माया गुप्ता, भीम प्रकाश, नामित सभासद पुष्कर शर्मा, भगवती प्रसाद, सुरेश प्रजापति, चंदन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed