फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   atal vihari bajpayee and ganesh shankar statue will estable at centre point

अटल चौक पर पूर्व पीएम अटल बिहारी और स्व.गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा लगेगी

Thu, 18 Feb 2021 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
atal vihari bajpayee and ganesh shankar statue will estable at centre point
सेंटर प्वाइंट चौराहे को किया समतल अटल चौक बनाने की तैयारी। - फोटो : CITY OFFICE
सेंटर प्वाइंट चौराहे की दोनों चौक खाली करा कर जमीन समतल कर दी गई है। अहिंसा चौक और सर्वधर्म समभाव स्मारक को फिलहाल हटा दिया गया है। इसकी जगह अटल चौक बनेगा। ये चौक रेलवे स्टेशन और घंटाघर जाने वाली सड़कों के मुहाने पर बनाने की सहमति हो रही है, जहां पर वर्तमान में नगर निगम की विज्ञापन एलईडी और कुछ जंक्शन बाक्स लगे हैं। वर्ष 2019 से सेंटर प्वाइंट में तोड़फोड़ कर सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया था। तीन वर्ष बाद भी ये काम पूरा नहीं हो पाया है, जबकि ये पूरा इलाका महज आधा किमी की गोलाई में है।
विज्ञापन

नगर निगम के चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय ने बताया कि इस चौराहे की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए एक्सपर्ट कंपनी ने तीस फुट ऊंचा तिरंगा लगाने की सहमति दी है। इससे ज्यादा ऊंचाई होने पर तिरंगे का दृश्यता आकर्षण कम हो जाएगा। इसलिए ऊंचाई इतनी ही रखी जाएगी। इस तिरंगे के नीचे पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

दोनों प्रतिमाओं को इस तरह से सजाया जाएगा, ताकि दर्शनीय हों और देखने में अड़चन न हो। तिरंगा और बाकी काम का टेंडर जल्द निकाला जाएगा। उम्मीद है कि मार्च तक ये काम पूरा हो सकेगा। इस चौराहे पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट, टेबल टॉप रोड क्रासिंग, पुलिस चौकी, शौचालय आदि बन कर तैयार है। पुलिस चौकी के पास ही ग्रीन बेल्ट बनाई जा रही है, जिससे इस स्थान को खूबसूरत बनाया जा सके। चौराहे के चारों ओर फुटपाथ, टाइल्स लगाने, लाइट, फुटपाथ बैरीकेंडिंग तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई ने बताया कि स्थानीय व्यापारियों ने अटल चौक को बेहतर बनाने को लेकर अपने सुझाव दे दिए हैं। सभी को एक शिकायत जरूर है कि तीन वर्ष बाद भी सौंदर्यीकरण अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि फसाड इंप्रूवमेंट ड्राइव के तहत व्यापारियों ने दुकानों की बाहरी साज सज्जा में एकरूपता लाने में सहमति जताई है, जिससे बाजार को आकर्षक बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed