फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atal Residential School located at Tamkauli in Gabhana, Aligarh

अटल आवासीय विद्यालय: सीएम योगी करेंगे शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, अलीगढ़ में तैयारियां जोरों पर

Tue, 10 Sep 2024 05:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 05:33 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ 12 सितम्बर को दूसरे शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ लखनऊ के अटल आवासीय विद्यालय से करेंगे। जिसका गभाना के टमकौली स्थित विद्यालय परिसर में सजीव प्रसारण होगा। 
 

विज्ञापन
Atal Residential School located at Tamkauli in Gabhana, Aligarh
अटल आवासीय विद्यालय अलीगढ़ - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

यूपी सरकार की पहल पर पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है, जिसका अलीगढ़ मंडल के विद्यार्थियों को भी लाभ प्राप्त हो रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ 12 सितम्बर को दूसरे शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ लखनऊ के अटल आवासीय विद्यालय से करेंगे। जिसका गभाना के टमकौली स्थित विद्यालय परिसर में सजीव प्रसारण होगा। 

विज्ञापन

विज्ञापन

अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी. की अध्यक्षता में अटल आवासीय विद्यालय के सफल संचालन के लिए मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में कमिश्नर ने उपश्रम आयुक्त एवं प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय को कहा कि 12 सितम्बर के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली जाएं। साथ ही निर्देश दिए कि कार्यक्रम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति रहे। अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के नए छात्र-छात्राओं को पूर्ण सुरक्षा के साथ अटल आवासीय विद्यालय पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय टमकौली गभाना
अटल आवासीय विद्यालय में छात्रावास की चाहरदीवारी एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा हुई। कमिश्नर चैत्रा वी. ने कहा कि विद्यालय में सड़क, बिजली, पानी, शौचालय एवं चिकित्सकीय व्यवस्था से कोई समझौता न किया जाए। विद्युत बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। विद्यालय में सभी प्रकार के उपकरणों की वार्षिक ओवरहॉलिंग अनुबंध कराने की भी बात कही। उन्होंने सीडीओ प्रखर कुमार सिंह को एक बार विद्यालय भ्रमण करने को कहा।

डीएलसी सियाराम ने बताया कि शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा छह व नौ में 70-70 छात्र-छात्राएं समेत कुल 280 विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से घोषित परिणाम के आधार पर किया गया। चयन के उपरांत सभी विद्यार्थियों की काउंसलिंग का काम पूरा हो गया। अटल आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन, सुरक्षा, फर्नीचर, यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तकें एवं लेखन सामग्री, छात्रावास के लिए बेडिंग सामग्री, पुस्तकालय के लिए किताबें, खेलकूद सामग्री एवं अन्य उपयोग की वस्तुओं की व्यवस्थाएं एवं आपूर्ति सुनिश्चित कर ली गई है। 

प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय प्रदेश सरकार की श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए सराहनीय व्यवस्था है। विद्यालय में 12 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में किए जा रहे शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। विद्यालय परिसर में हॉस्टल, बच्चों के लिए भोजन, उनकी सुरक्षा, पढ़ने के लिए किताबें, पहनने के लिए यूनिफॉर्म, खेलकूद के सामान आदि की व्यवस्था कर ली गई है। 11 सितंबर को सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों को बुलाया गया है। 12 सितंबर से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा।

बैठक में अपर आयुक्त वीके सिंह, एसटीओ योगेश कुमार, डीआईओएस डॉ सर्वदानंद, प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत, एक्सईएन पीडब्लूडी भवन खण्ड एके राही सहित सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed