Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   At waste disposal centers

Aligarh News: कचरा निस्तारण केंद्रों में एक करकट नहीं, इंतजाम भी कूड़ा

Mon, 16 Nov 2026 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
At waste disposal centers
कचरा प्रबंधन केन्द्र धांधऊ में रखी बाजरा की करब।संवाद - फोटो : samvad
जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये खर्च करके बनाए गए कचरा निस्तारण केंद्र (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) रखरखाव और प्रशासनिक उदासीनता के शिकार हैं। यहां एक करकट नहीं पहुंच रहा। इंतजाम भी कूड़े-कचरे जैसे हैं।
विज्ञापन

गांवों में साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने लाखों रुपये खर्च करके स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट निस्तारण केंद्र नाम से इनका निर्माण कराया था। अब इन केंद्रों का समुचित उपयोग न होने के कारण गांवों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इससे ग्रामीणों में बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। समय से पहले ही ये केंद्र खंडहर में तब्दील हो रहे हैं। कहीं इन भवनों का उपयोग निजी कार्यों या फसल भंडारण के लिए किया जा रहा है तो कहीं ये असामाजिक तत्वों, शराबियों और जुआरियों का अड्डा बन गए हैं।
विज्ञापन


जमीनी हकीकत की बानगी हैं ये सात केंद्र
केस-1 : ग्राम पंचायत धाधऊ
यहां करीब 6 लाख रुपये की लागत से कचरा निस्तारण केंद्र का निर्माण कराया गया था। वर्तमान में इस केंद्र के अंदर और बाहर आने जाने वाले रास्ते पर बाजरा की करब भरी पड़ी है। हैरानी की बात यह है कि पंचायत में निकलने वाले कचरे को केंद्र तक पहुंचाने के बजाय जूनियर स्कूल के निकट सड़क पर ही फेंका जा रहा है। इससे यहां कूड़े का बड़ा ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-2 : ग्राम पंचायत कोकना कलां (सहपऊ)

वित्तीय वर्ष 2023-24 में 4.5 लाख रुपये की लागत से कचरा निस्तारण केंद्र का निर्माण किया गया था। निर्माण के बाद संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी और जिम्मेदार अधिकारी इसे पूरी तरह भूल चुके हैं। स्थिति यह है कि इस केंद्र में आज तक एक ट्राली कचरा भी नहीं पहुंच सका है। इसके चारों ओर रास्ते पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हैं।


केस-3 : ग्राम पंचायत झगरार (सादाबाद क्षेत्र)

यहां का कचरा निस्तारण केंद्र बदहाल स्थिति में है। सफाईकर्मी के नियमित रूप से न आने के कारण ग्रामीणों को मजबूरन अपने घरों का कूड़ा घर के बाहर ही डालना पड़ रहा है। लंबे समय से केंद्र का ताला न खुलने और साफ-सफाई न होने से यहां कचरे के ढेर के बीच से निकलना मुश्किल हो गया है। कचरा उठान की व्यवस्था कागजों में ही सिमट कर रह गई है।


केस-4 : ग्राम पंचायत बरामई (बिसावर क्षेत्र)

करीब पांच वर्ष पूर्व बने इस कचरा निस्तारण केंद्र की स्थिति दिखावे मात्र की रह गई है। केंद्र परिसर के आधे हिस्से में स्थानीय लोगों ने चने की बोआई कर दी है। यहां कचरा एकत्रित करने की कोई व्यवस्था नहीं है। केंद्र तक जाने वाला रास्ता जलभराव के कारण पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुका है।


केस-5: ग्राम पंचायत छौड़ा (सासनी क्षेत्र)

गांव में बने कचरा निस्तारण केंद्र पूरी तरह से बेहाल है। परिसर में लंबी-लंबी घास उगी पड़ी है। निर्माण के बाद से यहां कचरे का एक तिनका भी नहीं पहुंचा है। यहां तक कि केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता भी पूरी तरह बंद हो चुका है। स्थानीय निवासी कुंवरपाल का आरोप है कि सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही आता है। घर-घर से कचरा एकत्र नहीं किया जाता। सचिव भी गांव में नहीं आते। अन्य अधिकारी भी पूरी तरह उदासीन हैं।


केस-6 : ग्राम पंचायत पहाड़पुर (जंक्शन क्षेत्र)

गांव में बने कचरा निस्तारण केंद्र को असामाजिक तत्वों और शराबियों ने अपना अड्डा बना लिया है। केंद्र के अंदर कचरे के स्थान पर शराब और बीयर की खाली बोतलें बिखरी नजर आती हैं। गांव में कचरा उठाने के लिए रिक्शा की व्यवस्था होने के बावजूद सड़कों पर कचरे के ढेर लगे रहते हैं।


केस-7 : ग्राम पंचायत धौरपुर

वर्ष 2023-24 में बना यह कचरा निस्तारण केंद्र इन दिनों जुआरियों और शराबियों का अड्डा बन चुका है। दिनभर यहां जुआ खेलने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। पड़ताल के दौरान यहां सरेआम जुआ खेले जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो प्रशासनिक निगरानी की पोल खोलती हैं।



जिले के सभी ग्राम पंचायतों की समीक्षा करके कचरा निस्तारण केंद्रों को क्रियाशील कराया जाएगा। जो भी जिम्मेदारी में लापरवाही बरतेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-पीएन यादव, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी।

कचरा प्रबंधन केन्द्र धांधऊ में रखी बाजरा की करब।संवाद

कचरा प्रबंधन केन्द्र धांधऊ में रखी बाजरा की करब।संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed