फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   At the age of 55, childhood is still alive in DM of Aligarh

55 की उम्र पर जिंदा है बचपन: जो करने को हुआ मन, वह आईएएस होते हुए भी किया बिंदास

Sun, 28 Jan 2024 10:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 10:02 PM IST
सार

डीएम इंद्र विक्रम सिंह जब अधिकारियों के साथ नुमाइश मैदान के निरीक्षण पर निकले, तो उन्हें एक सॉफ्टी आइसक्रीम वाला दिखा। वहां पर उन्होंने कोन में स्वयं ही सोफ्टी निकाली और बच्चों की तरह खाने लगे।

विज्ञापन
At the age of 55, childhood is still alive in DM of Aligarh
सोफ्टी खाते अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भूतनाथ फिल्म में अभिनेता सतीश शाह प्रिंसिपल जेजे ईरानी का रोल अदा करते हुए छात्र बंकू के साथ-साथ अन्य छात्रों का टिफिन भी खा जाते हैं। अलीगढ़ में भी एक जेजे ईरानी हैं, जो एक आईएएस हैं। अलीगढ़ के जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह जहां भी जाते हैं, अगर वहां खाने की चीज है, तो वह उसको बिना चखे नहीं रह सकते। चाहे फिर मालवीय पुस्तकालय में जाकर तैयारी करने वालों का टिफिन चखना हो या किसी गांव में जाने पर चारपाई पर बैठकर चूल्हे की रोटी का स्वाद लेना हो। गरीबी, अमीरी, भीड़ हो या अन्य कोई जगह, जो करना है, निःसंकोच करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

55 की उम्र, पर बचपन अभी भी है जिंदा
28 जनवरी को डीएम इंद्र विक्रम सिंह जब अधिकारियों के साथ नुमाइश मैदान के निरीक्षण पर निकले, तो उन्हें एक सॉफ्टी आइसक्रीम वाला दिखा। वहां पर उन्होंने कोन में स्वयं ही सोफ्टी निकाली और बच्चों की तरह खाने लगे। साथ में अन्य अधिकारियों से भी सोफ्टी आइसक्रीम खाने को कहा। डीएम इन्द्र विक्रम सिंह बेशक लगभग 55 की उम्र के हों, पर आज भी उनके अंदर बचपन कहीं न कहीं जिंदा है। वह जिंदा दिली अंदाज में जिंदगी को जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed