फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Asthma sufferers to be tracked in schools

Aligarh News: स्कूलों में खोजे जाएंगे अस्थमा पीड़ित

Wed, 06 May 2026 03:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Asthma sufferers to be tracked in schools
मंगलवार को प्रका​शित खबर। 
जिले के 2115 परिषदीय विद्यालयों और 813 माध्यमिक विद्यालयों में अस्थमा पीड़ितों की खोज जल्द शुरू होगी। मंगलवार को अमर उजाला में “स्कूलों में अस्थमा प्रबंधन नहीं, शिक्षक भी अनजान” शीर्षक से छपी खबर का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अब विद्यालयों में अस्थमा प्रबंधन के लिए तैयारी शुरू होगी। डीएम को बीएसए ने विस्तृत आख्या दी है।
विज्ञापन




बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करके सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को अस्थमा की रोकथाम, पहचान और प्राथमिक उपचार के संबंध में प्रशिक्षित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन




विद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थियों को खोजा जाए, जो अस्थमा से पीड़ित हैं। इन विद्यार्थियों के समुचित उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों से समन्वय कर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed