फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Assistant Teacher Recruitment Examination: Munnabhai Dabocha

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षाःमुन्नाभाई दबोचा

Mon, 28 May 2018 02:14 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 28 May 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
Assistant Teacher Recruitment Examination: Munnabhai Dabocha
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यार्थी। - फोटो : Amar Ujala
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रविवार को शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर चाक चौबंद व्यवस्था के बीच हुई। परीक्षा में 4248 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3582 ने परीक्षा दी, जबकि 666 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर भीड़ रही। सचल दल परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते रहे। यहां हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर इस परीक्षा में एक मुन्नाभाई भी पकड़ा गया। वह अन्य परीक्षार्थी के नाम पर परीक्षा दे रहा था। पूछताछ के बाद उसे थाना गांधी पार्क के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को सुबह दस बजे से शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा हुई। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए मंडल भर से परीक्षार्थी आए थे। सुबह से ही उनकी व उनके साथ आए लोगों की भीड़ परीक्षा केंद्रों पर जमा हो गई। परीक्षा के दौरान हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज में एक फर्जी अभ्यर्थी मुनेश पुत्र गंगाधर निवासी नगला सरुआ थाना चंडौस पकड़ा गया। वह विजय कुमार पुत्र रामखिलाड़ी निवासी बरौठ छजमल रायट अलीगढ़ के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन


शक होने पर कॉलेज के प्रवक्ता व एनसीसी के कैप्टन एके सिंह ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। शहर में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, गोेपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएस इंटर कॉलेज, श्री महेश्वर इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही पुलिस फोर्स व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात होे गए। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा की तैयारी की जानकारी लेते रहे। सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू हो गई और दोपहर एक बजे परीक्षा समाप्त हुई।

परीक्षा के दौरान एडीएम (प्रशासन), एडीएम (वित्त) आदि के अलावा डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की और स्थिति की जानकारी ली। परीक्षा जब समाप्त हुई तो कुछ समय के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम के हालात पैदा होे गए। हालांकि थोड़ी देर बाद ही भीड़ छंट गई। परीक्षा के उपरांत सभी परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं को कोषागार में भिजवा दिया गया। वहां से शाम को तहसीलदार कोल व वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक) की अगुवाई में एक टीम उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर इलाहाबाद रवाना हो गई।  


प्रपत्र पूरे न होने पर हुई दिक्कत
परीक्षा के दौरान कई परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश लेने में परेशानी भी आई। जीजीआईसी में चार परीक्षार्थियों पर हॉल टिकट तो थे, लेकिन उन पर उपस्थित प्रपत्र पूरे नहीं थे। इसकी जानकारी जब डीआईओएस को हुई तो उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद इन्हें परीक्षा में सम्मलित कराने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दे दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed