फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Assistant Prosecution Officer exam at 17 centres in Aligarh

APO Exam: अलीगढ़ में 17 केंद्रों पर हुई सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा, 3739 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Sun, 22 Mar 2026 09:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 22 Mar 2026 09:54 PM IST
सार

एपीओ परीक्षा में केंद्र में सिर्फ प्रवेश पत्र व पेन ले जाने की अनुमति थी। किसी तरह का तकनीकी उपकरण, कलावा, कंगन और महिला अभ्यर्थियों को नाक व कान के जेवरात तक पहनकर जाने की अनुमति नहीं थी।

विज्ञापन
Assistant Prosecution Officer exam at 17 centres in Aligarh
डीएवी इंटर कॉलेज से एपीओ की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा 22 मार्च को सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा आयोजित की गई। अलीगढ़ महानगर में 17 केंद्रों पर हुई परीक्षा सकुशल निपटी। 3739 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इधर, परीक्षा छूटने के बाद शहर के कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम के हालात बने रहे। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही।

विज्ञापन


इस परीक्षा में जिले में कुल 7762 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 4023 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई। सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। केंद्र में सिर्फ प्रवेश पत्र व पेन ले जाने की अनुमति थी। किसी तरह का तकनीकी उपकरण, कलावा, कंगन और महिला अभ्यर्थियों को नाक व कान के जेवरात तक पहनकर जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद जीटी रोड पर दुबे पड़ाव व नौरंगाबाद इलाके में जाम के हालात रहे।

विज्ञापन

 प्रश्न पत्र आसान व तैयारियों के अनुसार ही आया था। उम्मीद है परिणाम अच्छा आएगा। -रवि राजपूत, आगरा
प्रश्नपत्र अच्छा आया था। जिस अनुसार तैयारी की गई, लगभग उससे मिलते जुलते प्रश्न ही परीक्षा में आए थे। -प्रदीप कुमार, खुर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed