फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Assistant accountant commits suicide by hanging

अलीगढ़: गोंडा ब्लॉक कार्यालय में पंखे से फंदा लगाकर सहायक लेखाकार ने दी जान, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Fri, 09 Oct 2026 09:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 09 Oct 2026 09:44 PM IST
सार

रात में तेजेंद्र सिंह अपने कार्यालय में थे। एक कर्मचारी उनके पास मोबाइल का चार्जर मांगने पहुंचा था। उस समय वह अपनी पत्नी के साथ मोबाइल पर बात कर रहे थे और चार्जर देने से मना कर दिया था। रात में किसी समय बाथरूम के रास्ते लिपिक कक्ष में पंखे के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी।

विज्ञापन
Assistant accountant commits suicide by hanging
कार्यालय में सहायक लेखाकार तेजेंद्र सिंह ने दी जान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक में कार्यरत सहायक लेखाकार तेजेंद्र सिंह (35) ने अपने कार्यालय में पंखे के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना बृहस्पतिवार रात की है। शुक्रवार सुबह नौ बजे पहुंची महिला सफाई कर्मी सरोज देवी ने शव देखा तो चीख पड़ीं। सूचना पर थाना पुलिस सहित सीओ इगलास और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई।

विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी अजयपाल सिंह ने बताया कि तीन माह पहले ही तेजेंद्र सिंह की गोंडा ब्लॉक में तैनाती हुई थी। वह कासगंज के अशोक नगर, पीपल वाली गली के निवासी थे। ब्लॉक परिसर में ही रहते थे। गर्मी अधिक होने पर रात में उनके कार्यालय में सो जाते थे। बीडीओ और लिपिक कार्यालय के बीच अटैच बाथरूम है जिसका दरवाजा दोनों कमरों की ओर खुलता है।
विज्ञापन


एसएसआई आबिद कुरैशी ने बताया कि रात में तेजेंद्र सिंह अपने कार्यालय में थे। एक कर्मचारी उनके पास मोबाइल का चार्जर मांगने पहुंचा था। उस समय वह अपनी पत्नी के साथ मोबाइल पर बात कर रहे थे और चार्जर देने से मना कर दिया था। रात में किसी समय बाथरूम के रास्ते लिपिक कक्ष में पंखे के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सरोज देवी सफाई करने पहुंचीं तो लिपिक कक्ष अंदर से बंद मिला। इस पर वह बीडीओ कक्ष के खुले हुए दरवाजे से बाथरूम होते हुए लिपिक कक्ष में पहुंचीं तो पंखे के सहारे तेजेंद्र सिंह का शव लटका देखकर चीख पड़ीं। शोर सुनकर ब्लॉक परिसर में रहने वाले कर्मचारी दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

फॉरेंसिक टीम बुलाकर मौके पर साक्ष्य संकलित कराए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।-संजीव कुमार शर्मा, सीओ इगलास।


ब्लॉक प्रमुख सहित कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
सहायक लेखाकार के आत्महत्या करने की खबर पाकर ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उनके साथ ही ब्लॉक कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। कर्मचारियों ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व पहले तेजेंद्र ने प्रेम विवाह किया था। आशंका जताई कि पत्नी अथवा परिवार में हुई किसी बात से क्षुब्ध होकर तेजेंद्र सिंह ने आत्महत्या की हो? एसएसआई आबिद कुरैशी ने बताया कि मृतक का मोबाइल पुलिस के पास है। लॉक होने के कारण कॉल विवरण अभी नहीं मिल पाया है। लॉक खुलवाकर उसकी सीडीआर की जांच कराई जाएगी ताकि आत्महत्या का कारण पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed