{"_id":"62264aefd5cc964817353301","slug":"assembly-wise-responsibility-entrusted-to-adm-for-fair-counting-of-votes-city-office-news-ali2866229120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : निष्पक्ष मतगणना को लेकर एडीएम को विधानसभावार सौंपी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : निष्पक्ष मतगणना को लेकर एडीएम को विधानसभावार सौंपी गई जिम्मेदारी
धनीपुर मंडी में होने वाली मतगणना को लेकर निरीक्षण करते एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
10 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए प्रशासनिक तैयारियां अब युद्धस्तर पर की जा रही हैं। इन तैयारियों को अंतिम दौर में पहुंचाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी दिन- रात जुटी हुई है। मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों को दूसरे चरण में मंगलवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
उपजिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले की सातों विधानसभा में मतगणना कार्य के पर्यवेक्षण के लिए सभी एडीएम को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि खैर व बरौली विधानसभा में एडीएम प्रशासन डीपी पाल, अतरौली में वे खुद मतगणना व्यवस्था को देखेंगे। छर्रा व इगलास में एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल व्यवस्थाएं देखेंगे। सीडीओ अंकित खंडेलवाल को कोल व शहर विधानसभा का जिम्मा सौंपा गया है। मतगणना स्थल पर मीडिया कर्मियों को चुनाव परिणाम उपलब्ध कराने को एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।