{"_id":"6a82e4b413a3e46f380b5cf6","slug":"assamese-woman-murder-in-aligarh-khulasa-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: अलीगढ़ में असम की महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी राया से गिरफ्तार, शादी को लेकर हुए विवाद में ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: अलीगढ़ में असम की महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी राया से गिरफ्तार, शादी को लेकर हुए विवाद में ली जान
Mon, 17 Aug 2026 04:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:10 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि मृतका मोना और उसके बीच लंबे समय से दोस्ती थी। पिछले कुछ समय है दोनों के बीच शादी को लेकर मतभेद चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र में गत 11 अगस्त को नवनिर्मित गौशाला के पास मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी को अलीगढ़ पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग देहात की संयुक्त टीम ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी को लेकर हुए विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था। जिस ईट से महिला का सिर कुचला गया था उसे ईट को पुलिस ने बरामद कर लिया है साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को राया से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
11 अगस्त को थाना इगलास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़ा खुर्द के जंगल में स्थित नवनिर्मित गौशाला के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ ने मौके का निरीक्षण किया था और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ थाना इगलास में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सीसीटीवी और साक्ष्यों से हुई मृतका की शिनाख्त
घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीमों ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। गहन छानबीन के बाद मृतका की पहचान मोना के रूप में हुई, जो मूल रूप से असम राज्य की रहने वाली थी।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान विकास पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम बना, थाना राया, जनपद मथुरा के रूप में की। इसके बाद संयुक्त पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी विकास को मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र से दबोच लिया। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि मृतका मोना और उसके बीच लंबे समय से दोस्ती थी। पिछले कुछ समय है दोनों के बीच शादी को लेकर मतभेद चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने महिला की हत्या कर दी और शव को एक सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गया था। एसएसपी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी का मृतक महिला के साथ प्रेम संबंध था। आपस में विवाद के चलते हत्या की गई।