{"_id":"6043e0618ebc3ee9794b8f14","slug":"ask-help-from-agency-about-missing-student-city-office-news-ali2579942123","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश तो नहीं गया अशरफ, एजेंसियों से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश तो नहीं गया अशरफ, एजेंसियों से मांगी मदद
विज्ञापन
एएमयू के लापता बिहार निवासी छात्र मो.अशरफ के कनाडा जाने के अंदेशे पर भी पुलिस काम कर रही है। इस अंदेशे को ध्यान में रखते हुए दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा एजेंसी और विदेश आने जाने वालों पर काम करने वाली देश की सुरक्षा एजेंसियों को भी उसका ब्योरा भेजा गया है। यदि उसके पासपोर्ट की डिटेल मिल गई तो पुलिस लुक आउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने पर भी विचार कर रही है।
एएमयू का छात्र 23 फरवरी से लापता है। उसके विषय में अब तक जो इनपुट मिले, उसके आधार पर पुलिस ने दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन, उससे चैट करने वाली विवाहित महिला, हरियाणा के मेडिटेशन सेंटर तक छान मारे, मगर कोई सुराग नहीं मिला। महिला से बातचीत में पता चला कि वह अक्सर कनाडा जाने की बात करता था। इस इनपुट के मिलने के बाद उसका पूरा ब्योरा विदेश जाने के अंदेशे को ध्यान में रखते हुए विदेशों में सक्रिय भारतीय सुरक्षा एजेंसियों व हवाई अड्डे की सुरक्षा एजेंसियों को भेजा गया है।
उनसे इस युवक के नाम, पते व फोटो के आधार पर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि 23 फरवरी के बाद कभी यह वहां आया गया तो नहीं। या किसी विदेशी फ्लाइट में तो सवार नहीं हुआ। सीओ तृतीय इतना भी बताते हैं कि युवक का पासपोर्ट कहां से बना है, इसका ब्योरा सोमवार को मिलेगा। दिल्ली, अलीगढ़ या बिहार जहां से भी बना होगा, उसकी डिटेल मिलने पर यह पता चल जाएगा कि उसने हाल में कोई विदेश यात्रा तो नहीं की। इस पर लुक आउट या रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
आज सीओ पेशी पहुंचेगी विवेचना, कल शुरू होगा काम
अकराबाद में किशोरी की दुष्कर्म की कोशिश में हत्या के मामले में सीओ स्तर से आरोपी की उम्र के सत्यापन के लिए न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए पहले उन्हें केस डायरी का इंतजार है। इस विषय में अभी यह पता चला है कि निवर्तमान विवेचक ने अब तक की केस डायरी तैयार कर दी है और रविवार को विवेचना आदेश के साथ केस डायरी सीओ पेशी में पहुंच जाएगी। इसके बाद सीओ बरला स्तर से इसमें आगे की कवायद की जाएगी। बता दें कि इस मामले में एक नाबालिग गिरफ्तार किया गया है। जिसकी उम्र का सत्यापन कराना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है।