फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Asha accused of getting admitted to untrained doctor

Aligarh News: अप्रशिक्षित डॉक्टर के यहां भर्ती कराने का आशा पर आरोप

Sun, 05 Jan 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 05 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Asha accused of getting admitted to untrained doctor
एक महिला ने आशा कार्यकर्ता पर प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी अस्पताल के बजाय एक अप्रशिक्षित डॉक्टर के यहां भर्ती कराने का आरोप लगाया है। कहा कि आशा कार्यकर्ता और अप्रशिक्षित डॉक्टर की वजह से उनकी जान जोखिम में पड़ गई थी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव उमरी थाना चंडौस निवासी रूबी पत्नी मोहित कुमार के अनुसार मामला सात अगस्त का है। आशा कार्यकर्ता प्रवेश देवी ने प्रसव पीड़ा होने पर निजी स्वार्थ के चलते गौमत चौराहा स्थित एक अप्रशिक्षित डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती करा दिया था। वहां ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। इसके बाद अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां छह दिन इलाज चला। आठ दिन बाद रक्तस्राव हाेने लगा। इस पर 28 अगस्त को पुनः अस्पताल में 24 घंटे रखकर छुट्टी दे दी गई। लेकिन रक्तस्राव बंद नहीं हुआ। उक्त अस्पताल के संचालक ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन अलीगढ़ शहर ले गए जहां बताया गया कि बच्चेदानी में कट लगने से रक्तस्राव हो रहा है। जान बचाने के लिए बच्चेदानी निकलवानी पड़ी। वहीं चंडौस सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि कई आशा कार्यकर्ताओं की निरंतर शिकायत मिली है। जांच कराकर आशा कार्यकर्ता प्रवेश देवी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed